फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेसिका लाल हत्याकांड सहित इन पांच मर्डर मिस्ट्री पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी सुर्खियां

Thu, 04 Jun 2020 11:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 04 Jun 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
movies for murder mystery in hindi Jessica Lal murder case No One Killed Jessica Talvar Not a Love Story Ankur Arora Murder Case these bollywood film on based Murder mystery
बॉलीवुड मूवी मर्डर मिस्ट्री की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में कई हत्याकांड ऐसे रहे हैं जो लंबे समय तक चर्चा का विषय बने रहे। उनमें से एक जेसिका लाल हत्याकांड भी रहा है। हाल ही में इस हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा को जेल से रिहा करने का फैसला किया गया है। उन्हें ये रिहाई जेल में अच्छे व्यवहार के चलते मिली है। जेसिका लाल केस इतना चर्चित रहा है कि इस पर फिल्म भी बन चुकी हैं। वहीं केवल जेसिका लाल हत्याकांड पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में कई सच्ची मर्डर मिस्ट्री में फिल्में बन चुकी हैं। आज हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताते हैं। 

movies for murder mystery in hindi Jessica Lal murder case No One Killed Jessica Talvar Not a Love Story Ankur Arora Murder Case these bollywood film on based Murder mystery
नो वन किल्ड जेसिका - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- नो वन किल्ड जेसिका
यह फिल्म साल 2011 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया था। फिल्म नो वन किल्ड जेसिका साल 1999 जेसिका लाल कांड पर आधारित थी। कांग्रेस नेता विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में देर रात जेसिका लाल को गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिल्म नो वन किल्ड जेसिका में रानी मुखर्जी और विद्या बालन मुख्य भूमिका में थीं।

movies for murder mystery in hindi Jessica Lal murder case No One Killed Jessica Talvar Not a Love Story Ankur Arora Murder Case these bollywood film on based Murder mystery
तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- तलवार
यह फिल्म देश से सबसे चर्चित आरुषि हत्याकांड पर आधारित है। फिल्म तलवार साल 2015 में आई हुई थी। आरुषि हत्याकांड साल 2008 में नोएडा में हुआ था। इस मामले में एक नौकर और 13 साल की लड़की आरुषि का मर्डर हो गया था। फिल्म तलवार में दिग्गज अभिनेता इरफान खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
movies for murder mystery in hindi Jessica Lal murder case No One Killed Jessica Talvar Not a Love Story Ankur Arora Murder Case these bollywood film on based Murder mystery
नोट ए लव स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- नोट ए लव स्टोरी
यह फिल्म हाइप्रोफाइल केस नीरज ग्रोवर की मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है। फिल्म नोट ए लव स्टोरी साल 2011 में आई थी। नीरज ग्रोवर मर्डर केस साल 2008 में हुआ था। बालाजी टेलीफिल्मस के क्रिएटिव डायरेक्टर नीरज ग्रोवर की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री मारिया सुसायराज ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जैरोम मैथ्यु के साथ मिलकर नीरज ग्रोवर का मर्डर किया था। इतना ही नहीं मारिया और जैरोम मैथ्यु ने नीरज के शव के टूकड़े करके जला भी दिए थे। फिल्म नोट ए लव स्टोरी का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। 

विज्ञापन
movies for murder mystery in hindi Jessica Lal murder case No One Killed Jessica Talvar Not a Love Story Ankur Arora Murder Case these bollywood film on based Murder mystery
अंकुर अरोड़ा मर्डर केस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- अंकुर अरोड़ा मर्डर केस
यह फिल्म साल 2013 में आई थी। यह फिल्म आठ साल के बच्चे पर आधारित है जो डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ऑपरेशन के दौरान मर जाता है। इतना ही नहीं घटना का खुलासा तब होता है जब सहयोगी डॉक्टरों में से एक मृतक बच्चे की मां को सारी बात बताता है। फिल्म अंकुर अरोड़ा मर्डर केस का निर्देशन सुहैल तातारी ने किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed