अगर आपको हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों और उनके विश्लेषण से मिलने वाली दिलचस्प जानकारियों में रुचि है, तो ये खबर आपके लिए है। लगातार फ्लॉप फिल्मों की मार झेलते रहे अभिनेता राजकुमार राव के अच्छे दिन आने वाले दिख रहे हैं। उनके करियर में पहली बार किसी फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सात करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ है। जी हां, राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की पिछली फिल्म ‘रूही’ ने भी रिलीज के दिन ये कारोबार नहीं किया था।
Mr & Mrs Mahi Day 1 BO Collection: जान्हवी ने दिलाई राजकुमार को करियर की बेस्ट ओपनिंग, ‘स्त्री’ को छोड़ा पीछे
अगर आपको हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों और उनके विश्लेषण से मिलने वाली दिलचस्प जानकारियों में रुचि है, तो ये खबर आपके लिए है। लगातार फ्लॉप फिल्मों की मार झेलते रहे अभिनेता राजकुमार राव के अच्छे दिन आने वाले दिख रहे हैं।
शुक्रवार को रिलीज हुई निर्देशक शरण शर्मा की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को देश भर में मनाए गए सिनेमा लवर्स डे का जबर्दस्त फायदा होता दिख रहा है। सिर्फ 99 रुपये की टिकट के चलते भारी तादाद में लोग शुक्रवार को सिनेमा देखने पहुंचे और फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन अंतिम सूचना मिलने तक करीब सात करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म की ये कमाई हालांकि जान्हवी कपूर की बदौलत ही ज्यादा है लेकिन ये आंकड़ा फिल्म के हीरो राजकुमार राव के खाते में भी जमा होने वाला है।
राजकुमार राव की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘स्त्री’ रही है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.82 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का पहला वीकएंड 31.26 करोड़ रुपये का रहा और फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 60.39 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 129.90 करोड़ रुपये रही थी और राजकुमार के करियर की ये इकलौती सौ करोड़ी फिल्म है। इस फिल्म के बाद राजकुमार की टॉप 3 ओपनर्स में ‘जजमेंटल है क्या’ 4.50 करोड़ रुपये के साथ और फिल्म ‘रूही’ 3.06 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शामिल हैं।
Luv Ki Arrange Marriage: 'लव' के साथ मैरिज करने को तैयार हैं अवनीत, 'लव की अरेंज मैरिज' का जारी हुआ ट्रेलर
फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। फिल्म में जान्हवी कपूर के अभिनय की सबसे ज्यादा तारीफें हो रही हैं। जान्हवी कपूर की अब तक सिर्फ तीन फिल्में ही सिनेमाघरों में रिलीज हो सकी हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ (2018) को हालांकि 8.71 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी लेकिन फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। मराठी फिल्म ‘सैराट’ की इस रीमेक की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई सिर्फ 71.19 करोड़ रुपये ही हो सकी थी। जान्हवी कपूर की फिल्म ‘रूही’ की पहले दिन की ओपनिंग हम ऊपर बता ही चुके हैं। दो साल पहले उनकी आखिरी फिल्म सिनेमाघरों में जो पहुंची थी, वह थी ‘मिली’ और इस फिल्म को पहले दिन सिर्फ 40 लाख रुपये की ओपनिंग मिली थी।
Manthan: कान से लौटकर मुंबई प्रीमियर पर जुटेंगे ‘मंथन’ के सितारे, एक दिन पहले से ही रिजर्व होने लगीं सीटें
फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के निर्देशक शरण शर्मा इससे पहले जान्हवी के साथ ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ बना चुके हैं। जान्हवी कपूर के अभिनय में उनकी मां श्री देवी की छवि भी लोगों को दिखती है और वह खुद भी कैमरे के सामने काफी स्वाभाविक अभिनय करती रही हैं। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने जी स्टूजियोज के साथ मिलकर बनाया है। करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को हिट होने का तमगा पाने के लिए करीब 80 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर करनी होगी।
