फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dostana 2: करण जौहर-कार्तिक आर्यन के आपसी मतभेदों की वजह से नहीं बनी 'दोस्ताना 2'! जान्हवी ने किया खुलासा

Sat, 25 May 2024 01:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 25 May 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi star Janhvi Kapoor discussed the halting of Dostana 2 reveals Kartik Aaryan Karan Johar fight
दोस्ताना 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस क्रिकेट ड्रामा में वह राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री फिल्म के प्रमोशन में काफी तत्परता से जुटी हुई हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में बताया कि ‘दोस्ताना 2’ की चल रही शूटिंग को बीच में ही क्यों बंद कर दिया गया। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ था।

Mr and Mrs Mahi star Janhvi Kapoor discussed the halting of Dostana 2 reveals Kartik Aaryan Karan Johar fight
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

जान्हवी कपूर को करण जौहर के प्रोडक्शन, 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी के साथ दिखाई देने के लिए चुना गया था। हालांकि, 2021 में, अफवाहें ऑनलाइन सामने आईं कि कार्तिक और करण के बीच आपसी मतभेद पैदा हो गए थे, जिसके बाद उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा और इस फिल्म को उसके बाद रोक दिया गया था।

Mr and Mrs Mahi star Janhvi Kapoor discussed the halting of Dostana 2 reveals Kartik Aaryan Karan Johar fight
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे भी नहीं पता। हमने उस फिल्म के लिए करीब 30 से 35 दिन शूटिंग की थी। मेरे हिसाब से शूटिंग बहुत अच्छी चल रही थी। मुझे नहीं पता कि फिल्म क्यों रोक दी गई।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi star Janhvi Kapoor discussed the halting of Dostana 2 reveals Kartik Aaryan Karan Johar fight
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे कहा, "हमने कोविड से बहुत पहले ही उस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी और फिर कोविड हुआ और डेढ़ साल से ज्यादा की देरी हो गई। फिर लोगों को लगा कि फिल्म को फिर से शुरू करना चाहिए... मुझे नहीं पता।"

विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi star Janhvi Kapoor discussed the halting of Dostana 2 reveals Kartik Aaryan Karan Johar fight
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ janhvikapoor

इंटरव्यू में आगे जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या यह सब कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच आपसी मनमुटाव के कारण हुआ, तो अभिनेत्री ने जवाब दिया, "मुझे नहीं लगता कि ऐसा था। मुझे लगता है कि काम उन दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन उनके बीच क्या हुआ, क्या नहीं हुआ, आपको उनसे इस बारे में पूछना चाहिए। मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ भी हुआ था।"

Karan Johar: करण जौहर ने जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया बड़ा तोहफा, खास अंदाज में किया अपनी नई फिल्म का एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed