फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: गांधी और अंबेडकर पर टिप्पणी करना जान्हवी को पड़ा भारी, दलित समाज पर अपनी राय रखने पर हुईं ट्रोल

Sat, 25 May 2024 11:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 25 May 2024 11:30 AM IST
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi star Janhvi Kapoor Talking About Debate Between Mahatma Gandhi Br Ambedkar got trolled
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस क्रिकेट ड्रामा में वह राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री फिल्म के प्रमोशन में काफी तत्परता से जुटी हुई हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि महात्मा गांधी और बीआर अंबेडकर के बीच बहस देखना उनके लिए हमेशा से दिलचस्पी का हिस्सा रहता है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Mr and Mrs Mahi star Janhvi Kapoor Talking About Debate Between Mahatma Gandhi Br Ambedkar got trolled
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जान्हवी ने कहा, "मुझे लगता है कि अंबेडकर और गांधी के बीच बहस देखना बहुत दिलचस्प होगा। बस एक बहस कि वे किस बात के लिए खड़े हैं और किसी एक विशेष विषय पर समय के साथ उनके विचार कैसे बदलते रहे, उन्होंने एक-दूसरे को कैसे प्रभावित किया। उन दोनों ने हमारे समाज की बहुत मदद की है, इसलिए वे एक-दूसरे के बारे में क्या महसूस करते हैं, यह एक दिलचस्प चर्चा का विषय है।"

Mr and Mrs Mahi star Janhvi Kapoor Talking About Debate Between Mahatma Gandhi Br Ambedkar got trolled
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ janhvikapoor

उन्होंने आगे कहा, "अंबेडकर बहुत सख्त थे और शुरू से ही अपने रुख को लेकर स्पष्ट थे, लेकिन मुझे लगता है कि गांधी का दृष्टिकोण विकसित होता रहा क्योंकि वे हमारे समाज में जाति-आधारित भेदभाव के बारे में अधिक से अधिक अवगत होते गए। तीसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण से इसके बारे में अधिक जानना और इसे सीधे सहना एक-दूसरे से काफी अलग है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi star Janhvi Kapoor Talking About Debate Between Mahatma Gandhi Br Ambedkar got trolled
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ janhvikapoor

अब जान्हवी के इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'आप अपने विचार अपने पास रखिए। पहले दोनों के बारे में सब कुछ जान लीजिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप अभिनय तक ही सीमित रहिए। राजनीति आपके बस की बात नहीं है।' वहीं, कई यूजर्स ने जान्हवी की तारीफ करते हुए उन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' का टैग भी दिया।

विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi star Janhvi Kapoor Talking About Debate Between Mahatma Gandhi Br Ambedkar got trolled
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

‘गुंजन सक्सेना’ फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करने वाले निर्देशक शरण शर्मा ने ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का निर्देशन किया है। ‘मिस्टर एंड मिसेज’ राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की एक साथ दूसरी फिल्म है।

Cannes Film Festival: अनसूया सेन गुप्ता ने कान में रचा इतिहास, बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीत भारत का नाम किया ऊंचा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed