दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ शानदार जवाबदेही के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में, श्याम बेनेगल की फिल्म मंथन के रिस्टोर किए गए संस्करण की स्क्रीनिंग में शामिल होने वाली दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने एक साल तक बेरोजगार रहने के बारे में खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Ratna Pathak: रत्ना पाठक ने एक साल तक बेरोजगार रहने पर किया बचाव, बोलीं- सोशल मीडिया के कारण काम नहीं मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने कहा कि आज के समय में अभिनेताओं के लुक पर बहुत अधिक जोर दिया जाता है, न कि उनके कला पर। रत्ना का यह भी मानना है कि कलाकारों को सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग के आधार पर काम मिलता है। एक साक्षात्कार में रत्ना ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें एक साल तक काम नहीं मिला क्योंकि वह इंस्टाग्राम पर नहीं थीं।
अभिनेत्री ने कहा, "मुझे नहीं पता कि इसके लिए कलाकारों को कैसे दोषी ठहराया जाए। क्योंकि ये ऐसी चीजें हैं जो पूछी जाती हैं। दुनिया इसी पर ध्यान केंद्रित करती है। आपको काम इस आधार पर मिलता है कि आपके इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं। मैंने यही सुना है। किसी ने मुझसे नहीं पूछा क्योंकि मैं इंस्टाग्राम पर नहीं हूं। हो सकता है कि मुझे इस वजह से काम न मिला हो।"
रत्ना ने आगे कहा, "यह पूरी तरह से संभव है। मैं पिछले एक साल से पूरी तरह बेरोजगार हूं। ये ऐसी चीजें हैं जो बहुत मायने रखती हैं।" मालूम हो कि रत्ना विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। वह साक्षात्कारों में अपनी बात कहने से कभी नहीं कतराती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'धक धक' में देखा गया था जिसमें दीया मिर्जा, संजना सांघी और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। यह अक्टूबर 2023 में रिलीज हुई थी। अब अभिनेत्री हाल ही में एक विज्ञापन के लिए अपनी साराभाई बनाम साराभाई की सह-कलाकार, अभिनेत्री रूपाली गांगुली के साथ फिर से जुड़ीं।
Alec Baldwin: रिहर्सल के दौरान गोली चलने से मौत मामले में हॉलीवुड अभिनेता पर चलेगा मुकदमा, नई जज का फैसला