फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rani Mukerji: कई निर्माताओं के लिए काम करने को तैयार रानी, बोलीं- पति इतनी एक्ट्रेस के साथ काम करते हैं तो...

Sat, 11 Mar 2023 11:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 11 Mar 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
Mrs Chatterjee Vs Norway Rani Mukerji said husband aditya chopra works with many actress I will also do it
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वह आशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनी 'मिसेस चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में एक ऐसी मां की भूमिका निभाने वाली हैं, जिनके बच्चों को विदेश में उनसे अलग कर दिया जाता है। यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जो 17 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म सागरिका चक्रवर्ती के जीवन पर बनी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रानी की मुलाकात सागरिका से हुई। इस दौरान वह भावुक हो गईं।

Mrs Chatterjee Vs Norway Rani Mukerji said husband aditya chopra works with many actress I will also do it
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान रानी ने अपने पति आदित्य चोपड़ा के बारे में भी बात की। दरअसल, रानी को बीते कुछ साल से अपने पति आदित्य की फिल्मों में ही देखा गया है। अब इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह अन्य निर्माताओं के साथ भी काम करने के लिए तैयार हैं। रानी ने कहा, 'मेरे पति इतनी सारी अभिनेत्रियों के साथ काम करते हैं। मैं अन्य निर्माताओं के साथ काम क्यों नहीं कर सकती? मुझे बस एक अच्छी स्क्रिप्ट चाहिए। चाहे वह वाईआरएफ हो या कोई और।

Poonam Pandey: बोल्डनेस की मल्लिका हैं पूनम पांडे, फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर बटोरीं सुर्खियां

Mrs Chatterjee Vs Norway Rani Mukerji said husband aditya chopra works with many actress I will also do it
रानी मुखर्जी - फोटो : social media

अभिनेत्री ने कहा कि आदि फिल्म कर चौंक गए। वह बहुत प्रभावित हुए थे। मुझे नहीं लगता कि मैंने उन्हें किसी फिल्म में इतना प्रभावित देखा है। वह मेरी एक्टिंग से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने मुझे शाबाश कहा और मैंने उन्हें धन्यवाद। वह अक्सर पीठ पीछे मेरी तारीफ करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने मुझे गले लगाया और वह खुद को मेरी तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

Satish Kaushik: संदिग्ध हालात में हुई सतीश कौशिक की मौत? दिल्ली पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrs Chatterjee Vs Norway Rani Mukerji said husband aditya chopra works with many actress I will also do it
रानी मुखर्जी - फोटो : insta

हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर की शुरुआत मिसेज चैटर्जी के साथ हुई थी। वह नॉर्वे में अपने पति और दो बच्चों शुभ और शुचि के साथ खुशी-खुशी जीवन बिता रही हैं, लेकिन जल्द ही उनके जीवन पर संकट आ जाता है, क्योंकि देश के बाल संरक्षण प्राधिकरण के अधिकारी एक दिन अचानक उनके पास आते हैं और उनके बच्चों को ले जाते हैं।

Govinda-Sunita: लड़ते-झगड़ते एक दूसरे को दिल दे बैठे थे गोविंदा और सुनीता, मतभेद को पीछे छोड़ ऐसे परवान चढ़ा प्यार

विज्ञापन
Mrs Chatterjee Vs Norway Rani Mukerji said husband aditya chopra works with many actress I will also do it
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बाद में चटर्जी को पता चलता है कि उनके बच्चों को उनसे दूर ले जाया जा रहा है। दंपति पर आरोप लगाया गया कि वह अपने बच्चों का सही तरीके से ध्यान नहीं रख रही हैं और वह उनकी देखभाल करने में असमर्थ है, जिस कारण अधिकारी बच्चों को अपनी कस्टडी में ले लेते हैं। इसके बाद शुरू होती है एक मां के संघर्ष की कहानी, जो अपने बच्चों को पाने के लिए सरकार और सिस्टम के खिलाफ खड़ी हो जाती हैं।

Namoshi Chakraborty Interview: मिथुन को मार पड़ी तो चीखकर रो पड़े नमोशी, बेटे ने सुनाई पिता की संघर्ष कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed