पूरे भारत में आज गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' में भी गणेश उत्सव सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स का जमावड़ा लगा था। इस सेलिब्रेशन में सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक, तमाम बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल हुईं। आइए एक नजर डालते हैं इन सेलेब्स के फैशन और आउटफिट्स पर।
Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के दिन मुकेश अंबानी के घर लगा सितारों का मेला, ये सेलेब्स हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी वाइफ गौरी खान, सास सविता छिब्बर, बेटी सुहाना और बेटे अबराम संग नजर आए। इसके अलावा सलमान खान अपनी भतीजी अलिजेह के साथ इस उत्सव में शामिल हुए थे।
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ इस खास उत्सव में शामिल हुई थीं। दोनों एथनिक अवतार में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इसके अलावा बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी साथ नजर आए थे।
Pallavi Joshi: 'द वैक्सीन वॉर' को ट्रोल करने वालों पर भड़की पल्लवी जोशी, बोलीं- वे मेरे दर्शक नहीं हैं
हाल ही में, शाहरुख खान की रिलीज हुई फिल्म जवान के निर्देशक एटली अपनी वाइफ प्रिया के साथ इस उत्सव में शामिल हुए। 'जवान' की लीड अभिनेत्री नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन के साथ नजर आई थीं।
'एवरग्रीन' एक्ट्रेस रेखा भी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, जूही चावला पति जय मेहता के साथ इस उत्सव में शामिल हुई थीं।
Gadar 2 Vs Pathaan Day 40: ‘गदर 2’ के नंबर वन हिंदी फिल्म बनने में अब इतनी कसर, ‘पठान’ से बढ़त अब भी बरकरार