शाहरुख खान की जवान हर दिन नया इतिहास रच रही है। सबसे कम समय में यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ की कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। यह किंग खान की इस साल की दूसरी फिल्म है, जिसने दर्शकों का दिल जीता है। इससे पहले पठान ने टिकट खिड़की पर गदर मचा दिया था। इस फिल्म को देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग शाहरुख की आने वाली फिल्मों के लेकर उत्सुक हैं। ऐसे में आज हम आपको अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Srk Upcoming Films: जवान के बाद इन फिल्मों से धमाल मचाएंगे शाहरुख खान, लिस्ट देखकर बढ़ जाएगी उत्सुकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवान के बाद शाहरुख खान इसी साल डंकी के जरिए एक और धमाका करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। डंकी में किंग खान के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं। यह इस साल के दिसंबर महीने में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बीते कई दिनों से इस अनाम फिल्म की चर्चा जोरों पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सुहाना खान की दूसरी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बेटी की फिल्म में शाहरुख का भी एक्सटेंडेड कैमियो देखने को मिलने वाला है। हालांकि, फिल्म की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
टाइगर वर्सेस पठान का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। फिल्म में शाहरुख और सलमान एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों एक दूसरे के खिलाफ लड़ते दिखने वाले हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक की जा चुकी है और 2024 से इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।
पठान के बाद पठान 2 का आना भी लगभग तय ही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। यही वजह है कि फिल्म का अगला भाग बनने की प्रबल संभावना है। हालांकि, दर्शकों को इसके लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
Ganesh Chaturthi 2023: इन सितारों के घर पधारे गणपति बप्पा, भक्ति भाव में डूबा बॉलीवुड