परिणीति चोपड़ा जल्दी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। राजनेता राघव चड्ढा के साथ 24 सितंबर को वह सात फेरे लेंगी। फिलहाल, इस शादी की तैयारी राजस्थान के उदयपुर में जोर-जोर से चल रही है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने नेताओं को अपना हमसफर चुना है।
Actresses: परिणीति से पहले इन अभिनेत्रियों ने नेताओं को चुना अपना हमसफर, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयशा टाकिया बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाली आयशा ने अपने हमसफर के रूप में एक नेता को चुना है। उन्होंने अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की है। पिता की तरह फरहान भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं।
बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री में स्वरा भास्कर का नाम भी शामिल किया जाता है। अभिनेत्री ने अब तक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। कुछ ही समय पहले उन्होंने सपा नेता फहाद अहमद से शादी की है। स्वरा जल्दी ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने बेबी बंप के साथ अपना फोटोशूट कराया है।
इस लिस्ट में नवनीत कौर राणा का नाम भी शामिल है। नवनीत पूर्व अभिनेत्री हैं। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के बाद नवनीत ने विधायक रवि राणा से शादी कर ली।
राधिका कुमारस्वामी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हैं। खूबसूरती के मामले में वह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री को कड़ी टक्कर देती हैं। राधिका ने भी राजनेता को अपना हमसफ़र चुना है। उन्होंने एचडी कुमारस्वामी से शादी की है। वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
Manoj Bajpayee: गणेश चतुर्थी पर मनोज बाजपेयी की नई फिल्म की शूटिंग शुरू, 'भैया जी' के लिए लखनऊ पहुंचे एक्टर