अभिनेता मुकेश खन्ना अपने एक बयान के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था मीटू जैसे मुद्दों को जन्म देने की जिम्मेदार सिर्फ महिलाएं ही हैं। उनके मुताबिक दिक्कत तब शुरू हुई जब महिलाओं ने पुरुषों की बराबरी करने की ठानी और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगीं। ट्विटर पर अब लोग मुकेश खन्ना पर जमकर गुस्सा उतार रहे हैं।
महिलाओं पर विवादित बयान देकर फंसे मुकेश खन्ना, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगाई फटकार
एक महिला यूजर ने लिखा, 'सही कहा मुकेश खन्ना, हम मर्दों के बराबर नहीं हैं, हम उनसे बहुत ऊपर हैं! इसलिए आप असुरक्षित हैं क्योंकि महिलाओं ने काम करना शुरू कर दिया। आप जैसे लोगों पर शर्म आती है जो दुष्कर्म का समर्थन करते हैं और महिलाओं को इसके लिए दोषी ठहराते हैं।'
Well said ! #MukeshKhanna that we are not equal to men , we're much above them! That's why you're totally insecure about yourself as women started working. Shame on people like you who support rapes and blame women for it.
एक और यूजर ने लिखा, 'आप किस बारे में बात कर रहे हैं। आज के समाज में, लगभग हर पुरुष शादी करने से पहले लड़की के वेतन और आय के बारे में पूछता है। अपनी सोच और मानसिकता को दोष दें, महिलाओं को नहीं।'
What the hell he is talking about. In today's society, almost every male asks for a girl's salary and income before getting married to her. Blame your thinking and mentality, not females. #MukeshKhanna #MeToo #IAmRepublic #SardarVallabhbhaiPatel #CBIUpdateOnSSRCase pic.twitter.com/pYj5Rw2MMK
दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुकेश खन्ना आप शक्तिमान और भीष्म थे। आप जो कर रहे थे वो अच्छा था। इस बारे में अंदाजा भी नहीं था कि आप ऐसा सोचते हैं। आपको हमेशा याद रखना चाहिए कि आप यहां एक महिला की वजह से हैं।'
#MukeshKhanna you were Shaktimaan and Bheeshma...you are good at what you do...had no idea that this is what you think. You should always remember that you are here because of a woman.
शौर्य नाम के यूजर ने लिखा, 'हम अपने बचपन में मुकेश खन्ना से प्रभावित होते थे। अब लगभग 90 के दशक के हर बच्चे को अफसोस होगा। कितना शर्मनाक बयान है।' वहीं रुचि ने लिखा, 'शर्म करो मुकेश खन्ना, आपने मेरा सारा सम्मान खो दिया।'
Same On You #MukeshKhanna 👎
We used to admire #MukeshKhanna in our childhood. Now, almost every 90s kid will regret it. What a Shameful statement!
श्रद्धांजलि: सिनेमा के परदे पर इतना सुंदर जासूस इससे पहले न हुआ और न कभी फिर होगा
You lost All My Respect. https://t.co/fHFv8pXNdL
