टीवी के 'शक्तिमान' मुकेश खन्ना लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों मेंं आ जाते हैं। मुकेश अपने बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अपने यूट्यूब चैनल पर समय-समय पर खुद के विचार फैंस संग साझा करते हैं। कई बार उनकी ये बातें विवादों का कारण भी बन जाती हैं। हाल ही में मुकेश ने एकता कपूर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
Mukesh Khanna: अब एकता कपूर पर भड़के 'शक्तिमान', कहा- सास बहू सीरियल ने टीवी का ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास बहू के सीरियल पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ साल पहले एक बात कही थी। सास भी कभी बहू थी ने टीवी का सत्यनाश कर दिया है। एक फेमस एक्टर ने अभी कहा कि हमारा टीवी सास बहू के बीच कहीं खो गया है। दुखद, लेकिन ये सच है। कुछ नया सोचने की जरुरत है।' उन्होंने कहा कि मैंने हाल ही में पकंज बेरी का बयान पढ़ा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सास बहू सीरियल की वजह से टीवी इंडस्ट्री कहीं खो सी गई है। मुझे यह पढ़कर अच्छा लग रहा है क्योंकि मैनें यह बात 6 साल पहले ही कह दी थी।'
Diljit Dosanjh: करियर को लेकर दिलजीत दोसांझ को सताने लगा था यह डर, बंद कर दिया था कुकिंग वीडियो बनाना
वीडियो में मुकेश खन्ना कहते नजर आते हैं कि एकता कपूर तुमने सास बहू सीरियल की वजह से टीवी इंडस्ट्री का सत्यानाश कर दिया। उन्होंने कहा, 'एक समय पर रामायण, महाभारत, चंद्रकांता और जासूसी वाले सीरियल बनते थे लेकिन सैटेलाइट टीवी पर आने वाले सास-बहू सीरियल ने सब खत्म कर दिया।' एक्टर के मुताबिक पिछले 20 वर्षों से ऐसे सीरियल छोटे पर्दे पर राज कर रहे हैं।
Akshay Kumar: 10 साल की हुई अक्षय कुमार की बेटी नितारा, अभिनेता ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
बता दें कि एकता कपूर को छोटे पर्दे की क्वीन माना जाता है। उन्होंने अब तक कई टीवी धारावाहिकों का निर्माण किया। यह शोज अपने समय में काफी लोकप्रिय भी हुए हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम, कुटुम्ब, कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियल ने लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया है।
Bollywood Costumes: जानें कैसे बनीं इन फिल्मों के लिए पोशाकें,किसी ने पढ़ी अकबरनामा तो कोई दिल्ली से लाया टेलर