मुंबई क्राइम ब्रांच ने ऋतिक रोशन को भेजा समन और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अजय देवगन की एंट्री, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने देने वाले मशहूर गीतकार संतोष आनंद इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हैं। हाल ही में गीतकार संतोष आनंद और नेहा कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लोगों को लगा कि संतोष आनंद की माली हालत ठीक नहीं है। मगर गीतकार ने इस बात को नकारा है। दरअसल, सिंगिंग रियलटी शो इंडियन आइडल में गुजरे जमाने के मशहूर गीतकार 81 साल के संतोष आनंद ने शिरकत की थी जहां उन्हें शो की जज नेहा कक्कड़ ने 5 लाख रुपये दिए थे। पहले तो गीतकार ने इसे लेने से मना कर दिया था मगर नेहा कक्कड़ के मनाने पर वे मान गए थे। अब गीतकार ने इस बारे में बातचीत की है।
'मुझे दया नहीं सम्मान की जरूरत है', नेहा कक्कड़ के पांच लाख देने पर गीतकार संतोष आनंद ने कही ये बात
संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन की एंट्री हो गई है।पिछले कई सालों तक दीपिका को बतौर हीरोइन फिल्म में किरदार देने वाले संजय लीला भंसाली अपनी इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को मुख्य भूमिका में कास्ट कर चुके हैं। एक तरफ आलिया पहली बार एकदम अनोखे किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म में दमदार अभिनेता अजय देवगन के शूटिंग शुरू करने की खबर पर भी मोहर लग गई है।
भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन की एंट्री, शनिवार से शुरू होगी शूटिंग
बिग बॉस 13 की पसंदीदा जोड़ी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। कभी दोनों अपने नए काम को लेकर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी चुपके चुपके दिल मिलाने को लेकर। अब जब इनके लव अफेयर की खबरें उठते उठते शादी का समाचार सामने आने लगा तो सिद्धार्थ ने चुप्पी तोड़ी है। खबर थी कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने चोरी-छिपे पिछले साल के अंत में शादी कर ली है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। लेकिन इस मामले में अब सिद्धार्थ ने खुद जवाब दिया है।
शहनाज गिल संग शादी की खबरों पर सिद्धार्थ शुक्ला का खुलासा, ट्वीट कर दिया ये जवाब
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप को पिछले दिनों बहुत ट्रोल किया था। इसके बाद आलिया कश्यप ने एक पोस्ट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पोस्ट में यह भी बताया है कि भारत में महिलाओं को बचपन से ही इस तरह की अश्लीलता का सामना करना पड़ता है। दरअसल, आलिया ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद उन्होंने ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई ट्रोल्स ने उन्हें रेप की धमकी तक दे दी थी। आलिया कश्यप ने अपने इस पोस्ट में अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में खुलासा किया है।
'एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने मेरा यौन उत्पीड़न...', अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप का खुलासा