बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटी राखी सावंत की मां जया सावंत कैंसर से जंग लड़ रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर राखी ने अपनी मां का एक वीडियो साझा किया था जिसके बाद कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए। अब सलमान खान के भाई और अभिनेता सोहेल ने भी राखी को मदद का आश्वासन दिया है।
कैंसर से जूझ रहीं राखी सावंत की मां की मदद के लिए आगे आए सोहेल खान, बोले- ‘आप मुझे कभी भी...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहेल खान ने एक वीडियो साझा कर कहा कि राखी को जब भी जरूरत हो वह उन्हें सीधे फोन कर सकती हैं। सोहेल कहते हैं कि ‘राखी माई डियर, आपको, आपकी मम्मी को किसी चीज की भी जरूरत है आप मुझे सीधा फोन कीजिए। मैं मम्मी से कभी मिला नहीं हूं लेकिन मैं आपको जानता हूं और आप इतनी स्ट्रॉन्ग हो। आप उनकी बेटी हो तो वो कितनी स्ट्रॉन्ग होंगी।‘
सोहेल आगे कहते हैं कि ‘मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं और आप जैसी हो उनकी बेटी की तरह वैसी ही रहो। अगर आपको किसी चीज की जरूरत है तो आम मुझे सीधे बात कर सकती हैं। मैं आपसे जल्दी मिलूंगा और जब वह ठीक हो जाएंगी तो मैं उनसे बात करूंगा। आल द बेस्ट। ध्यान रखिए।‘
View this post on Instagram
राखी की मां ने जताया था आभार
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उनकी मां सलमान खान का आभार जता रही थीं। राखी की मां वीडियो में कहती हैं, 'सलमान जी धन्यवाद बेटा, सोहेल जी धन्यवाद। ये जो अभी मेरा कीमो चल रहा है और मैं अस्पताल में हूं। आज का चार हो गया और अभी दो बाकी है। उसके बाद ऑपरेशन होगा। धन्यवाद सलमान जी।'
राखी की मां आगे कहती हैं, 'आप लोगों को परमेश्वर खूब आगे बढ़ाए और आप लोग सही सलामत रहो। आपके साथ परमेश्वर है। आपकी हर एक मनोकामना पूरी होगी। शुक्रिया सलमान जी।' शेयर किए गए वीडियो में राखी सावंत भी सलमान खान का आभार जता रही हैं और हाथ जोड़कर धन्यवाद करती दिखाई दीं।