बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे हुए 14 दिन बीत चुके हैं। लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। पुलिस लगातार सुशांत के मामले में जांच में जुटी हुई है। उनके करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिर भी अब तक सुशांत के मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।
सुशांत सिंह राजपूत केस में हर एंगल पर हो रही जांच, डीसीपी त्रिमुखे ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं हाल ही में मुंबई पुलिस के DCP अभिषेक त्रिमुखे ने एएनआई से बात की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि वे अभी तक 27 लोगों की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि कूपर हॉस्पिटल में सुशांत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था, जिसमें उनकी मौत का कारण फांसी की वजह से दम घुटना पाया गया है। ये बात डॉक्टरों ने साफ-साफ सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखी है।
Bandra police has recorded statements of 27 people so far in the #SushantSinghRajput's death case. We've got his detailed post-mortem report & doctors have clearly mentioned asphyxia due to hanging as cause of his death: Abhishek Trimukhe, Dy Commissioner of Police (DCP). #Mumbai pic.twitter.com/GlkoN0b91j
वहीं त्रिमुखे ने आगे ये भी बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। बता दें कि इस मामले में अब तक सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, रोहिणी अय्यर, सुशांत के मैनेजर, क्रिएटिव मैनेजर सहित अन्य लोगों से पूछताछ हो गई है।
We are investigating the reason behind his suicide from every angle: Abhishek Trimukhe, Deputy Commissioner of Police (DCP). #Mumbai
वहीं यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से भी पूछताछ की गई थी। वहीं अब सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की अभिनेत्री संजना सांघी से भी पूछताछ होने वाली है। सोमवार को संजना को ब्रांद्रा पुलिस ने थाने में बुलाया है।
गौरतलब है कि हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत ने भी सुशांत को लेकर खुलासा किया है। राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर लिखा एक आलेख खूब चर्चा में है। उन्होंने अपने इस आलेख में खुलासा किया है कि सुशांत लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके जॉर्ज फर्नांडिस की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुने गए थे। हालांकि, अब जब सुशांत इस दुनिया में नहीं रहे हैं तो अब यह बायोपिक बनेगी या नहीं, इस पर संजय ने खुलकर कोई बात नहीं लिखी है।
पढ़ें: अपने घर का इतना ज्यादा बिजली का बिल देखकर हैरान हुईं तापसी पन्नू, बिजली कंपनी पर यूं निकाला गुस्सा