अभी तक आपने अपने किसी करीबी के बारे सुना होगा कि उनका बिजली का बिल बहुत ज्यादा आया है। बहुत बार यह बिजली का बिल गलती से आता है तो बहुत बार ज्यादा इस्तेमाल करने से आया है, लेकिन ज्यादा बिजली का बिल देखकर हर कोई हैरान जरूर होता है। इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू को भी ज्यादा बिजली के बिल के झटका लगा है।
अपने घर का इतना ज्यादा बिजली का बिल देखकर हैरान हुईं तापसी पन्नू, बिजली कंपनी पर यूं निकाला गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी पन्नू अपने घर के बिजली का बिल देखकर हैरान और परेशान हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा दी है। बीते तीन महीने से पूरे देश में लॉकडाउन है। इस दौरान उन्होंने तीन महीने से किसी भी बिजली के उपकरण का न ज्यादा इस्तेमाल किया और न ही कोई नया सामान खरीदा है। बावजूद इसके बिजली का बिल 36 हजार रुपये आया है। जिसकी वजह से वह हैरान हैं।
तापसी पन्नू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बढ़कर आए बिजली के बिल के साथ पिछले दो महीने के बिल की रशीद को भी साझा किया है। एक पर 36 हजार रुपये लिखा है छूट के साथ 35 हजार 890, दूसरा बिल तीन हजार 850 और तीसरा बिल चार हजार 390 रुपये का है। इस बिल को ट्विटर पर साझा करते हुए अभिनेत्री ने बिजली कंपनी को भी टैग किया और पूछा है कि वह किस तरह से बिल बनाते हैं।
तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'तीन महीने ही लॉकडाउन के हुए हैं, और मैं यह सोच रही हूं कि ऐसे कौन से उपकरण मैंने इस्तेमाल कर लिए या खरीदें हैं कि इतना बढ़ा हुआ बिल आ रहा है। आप किस तरह बिजली का बिल बना रहे हैं? तापसी पन्नू के फैंस के अलावा बॉलीवुड सितारे भी इस बिल को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा तापसी पन्नू ने अपने एक और ट्वीट में खुलासा किया है कि उनके एक और घर का बिल आ रहा है जबकि उस घर में कोई रहता भी नहीं हैं।
3 months of lockdown and I wonder what appliance(s) I have newly used or bought in the apartment only last month to have such an insane rise in my electricity bill. @Adani_Elec_Mum what kind of POWER r u charging us for? pic.twitter.com/jZMMoxDMgj
तापसी पन्नू ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'और यह उस अपार्टमेंट का बिल है जहां कोई रहता ही नहीं है। यहां हफ्ते में सिर्फ एक बार जाती हूं वो भी सिर्फ साफ-सफाई के लिए। अडानी इलेक्ट्रिक ग्रुप, लेकिन अब मुझे चिंता है कि शायद कोई इस अपार्टमेंट का इस्तेमाल कर रहा है, वह भी हमें बिना बताए। क्या पता आपने हमें सच्चाई बता दी हो'। अभिनेत्री के इस ट्वीट पर भी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
3 months of lockdown and I wonder what appliance(s) I have newly used or bought in the apartment only last month to have such an insane rise in my electricity bill. @Adani_Elec_Mum what kind of POWER r u charging us for? pic.twitter.com/jZMMoxDMgj