फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्वशी का जाली आधार कार्ड बनवाने के पीछे टीवी एक्ट्रेस का हाथ, घर पहुंची पुलिस तो...

Fri, 30 Mar 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police Reveals TV Actress Forged Hate Story 4 Actress Urvashi Rautela
urvashi rautela - फोटो : twitter

फिल्म 'हेट स्टोरी-4' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नकली आधार कार्ड बनवाने के पीछे एक टीवी एक्ट्रेस का हाथ है। बांद्रा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पंडित ठाकरे ने बताया कि एक्ट्रेस का फोन बंद है और वह अपने घर से भी फरार है।

Mumbai Police Reveals TV Actress Forged Hate Story 4 Actress Urvashi Rautela
urvashi rautela

पुलिस ने बताया, 'टीवी एक्ट्रेस ने होटल के जिस कमरे को बुक किया उसमें उसने वक्त भी बिताया। उसने ऑनलाइन एप्लिकेशन के जरिए कमरा बुक कराया था। मामले की तह तक जाने के लिए हमने उससे संपर्क करने की भी कोशिश की मगर उसका फोन बंद है और वह अपने घर पर भी नहीं है।' अधिकारी ने कहा कि वे केस सॉल्व करने के करीब पहुंच चुके हैं और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

Mumbai Police Reveals TV Actress Forged Hate Story 4 Actress Urvashi Rautela
urvashi rautela

'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने एक्ट्रेस के परिवार से भी संपर्क किया, मगर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने फिलहाल एक्ट्रेस की पहचान उजागर नहीं की है, मगर सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने टीवी शोज में छोटे-मोटे किरदार निभाए हैं और वह पश्चिम मुंबई के किसी इलाके में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police Reveals TV Actress Forged Hate Story 4 Actress Urvashi Rautela
urvashi rautela - फोटो : AmarUjala

दरअसल, उर्वशी रौतेला ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। उर्वशी के मुताबिक, किसी ने उनके नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर मुंबई के होटल में रूम बुकिंग कराई थी। उन्हें जब इस बारे में पता चला तो फौरन पुलिस को जानकारी दी और शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
Mumbai Police Reveals TV Actress Forged Hate Story 4 Actress Urvashi Rautela
urvashi rautela

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह किसी इवेंट के लिए उस होटल में पहुंची थीं। तभी होटल के स्टाफ ने उन्हें बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के जरिए एक रूम उनके नाम पर बुक है। उर्वशी की जानकारी के बिना वहां के एक फाइव स्टार होटल में कमरा बुक करने के लिए फेक आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता धारा 420 के अलावा आईटी एक्ट से संबंधित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed