सब्सक्राइब करें

Mumtaz Birthday:17 साल की मुमताज पर दिल हार बैठे थे 20 साल बड़े शम्मी कपूर, इस वजह से हुआ लवस्टोरी का दुखद अंत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 31 Jul 2022 08:06 AM IST
विज्ञापन
Mumtaz Birthday: Know About famous actress love story with Shammi Kapoor on her 75th birthday
मुमताज, शम्मी कपूर - फोटो : social media

60 और 70 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक मुमताज की खूबसूरती के चर्चे आज भी फिल्म इंडस्ट्री में होते हैं। मुमताज की गिनती अपने दौर की सुपरहिट अभिनेत्रियों में होती है। 31 जुलाई 1947 को मुंबई में जन्मी मुमताज आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। मुमताज ने बड़ी-बड़ी आंखों, गोरे रंग और अभिनय की कला से सभी पर अपना जादू बिखेरा था। अपनी शर्मीली अदाओं, चुलबुले और नटखट अंदाज के साथ जब भी मुमताज बड़े पर्दे पर आती थीं तो  दर्शक उनके दीवाने हो जाते थे। वह अपने दौर की ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनकी खूबसूरती पर पूरा हिंदुस्तान मरता था। उनकी सुंदरता के कायल न केवल दर्शक थे बल्कि इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स भी थे। इनमें से एक अभिनेता मुमताज को अपनी जान से भी ज्यादा चाहते थे, लेकिन दोनों की लव स्टोरी अधूरी रह गई। हम बात कर रहे हैं शम्मी कपूर की, तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं दोनों की मशहूर लव स्टोरी... 

Mumtaz Birthday: Know About famous actress love story with Shammi Kapoor on her 75th birthday
मुमताज, शम्मी कपूर - फोटो : social media

फिल्म के सेट पर दिल बैठे थे शम्मी
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शम्मी कपूर और मुमताज पर फिल्माया गया मशहूर गाना 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। उस समय दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल चुरा लिया था और इसके साथ ही ये जोड़ी दर्शकों की फेवरेट जोड़ियों में से एक बन गई थी। यह गाना फिल्म बॉलीवुड की हिट फिल्म 'ब्रह्मचारी' का था। 'ब्रह्मचारी' ही पहली और एकलौती फिल्म थी, जिसमें शम्मी कपूर ने मुमताज के साथ काम किया था। महज इसी फिल्म में साथ काम करते वक्त शम्मी कपूर मुमताज की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। 

Mumtaz Birthday: Know About famous actress love story with Shammi Kapoor on her 75th birthday
मुमताज, शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उम्र में अंतर से नहीं पड़ा कोई फर्क 
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही मुमताज ने शम्मी कपूर को बताया कि वह उन पर फिदा हैं। इतना ही नहीं शम्मी मुमताज के पहले क्रश थे। जब शम्मी को मुमताज के दिल की बात पता लगी तो उन्हें बहुत अच्छा लगा और उनका झुकाव भी मुमताज की तरफ बढ़ता चला गया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए दोनों की लव स्टोरी सभी की जुबान पर चढ़ गई थी। बॉलीवुड गलियारों में दोनों के प्यार के किस्सों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों के बीच उम्र के फासले भी कभी उनके बीच का प्यार कम नहीं कर पाए। इसी फिल्म में साथ काम करते-करते शम्मी मुमताज के काफी नजदीक आ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumtaz Birthday: Know About famous actress love story with Shammi Kapoor on her 75th birthday
शम्मी कपूर, मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी की जिद्द से टूटा रिश्ता
मुमताज और शम्मी कपूर के बीच प्यार परवान चढ़ चुका था। कई वर्षों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद एक दिन शम्मी ने मुमताज को प्रपोज करते हुए अपने दिल की बात कही। अभिनेत्री के सामने शादी का प्रस्ताव रखते हुए शम्मी ने एक ऐसा फरमान सुनाया कि शादी के बाद वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी। मुमताज की उम्र उस समय 17 साल की थी और वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। शम्मी के इस शर्त भरे प्रस्ताव को सुनकर मुमताज सन्न रह गई थीं। शम्मी की जिद्द को सुन मुमताज ने उनसे शादी करने से इनकार कर दिया। शम्मी उनसे बीस साल बड़े थे और सफल कलाकार भी थे, लेकिन मुमताज के सामने एक लंबा करियर पड़ा था। इसके बाद शम्मी का दिल टूट गया। इसके बाद उन्होंने किसी हीरोइन से शादी न करने की ठानी और नीला देवी से शादी कर ली थी। साल 1974 में मुमताज ने भी मयूर मधवानी से शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Mumtaz Birthday: Know About famous actress love story with Shammi Kapoor on her 75th birthday
मुमताज

मुमताज का फिल्मी करियर
मुमताज के फिल्मी करियर की बात करें तो महज 12 साल की उम्र में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, शुरुआत में मुमताज को फिल्म में सिर्फ सपोर्टिंग रोल दिए जाते थे, लेकिन मुमताज का सपना तो हीरोइन बनाने का था। मुमताज ने दारा सिंह के साथ 16 फिल्में कीं। इन 16 फिल्मों में से 10 फिल्में जबरदस्त हिट साबित हुईं थीं, जिसके बाद उन्हें फिल्मी इंडस्ट्री में पहचाना जाने लगा। इसके बाद उनकी जोड़ी कई बड़े-बड़े हीरो के साथ जमी। मुमताज की जोड़ी सबसे ज्यादा हिट हुई राजेश खन्ना के साथ। काका और मुमताज का एक साथ परदे पर दिखना कामयाबी की गारंटी माना जाता था। इस जोड़ी ने 'दो रास्ते', 'सच्चा-झूठा', 'आपकी कसम', 'अपना देश' 'प्रेम कहानी', 'दुश्मन', 'बंधन' और 'रोटी' जैसी सफल और यादगार फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं दोनों पर फिल्माए गाने भी सुपरहिट हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed