{"_id":"5ccd6defbdec22073f3f08b3","slug":"mumtaz-death-rumours-know-about-mumtaz-days-during-cancer-and-chemotherapy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी टॉप की हीरोइन रही हैं मुमताज, कैंसर के बाद बढ़े वजन से ऐसी हो गई थी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी टॉप की हीरोइन रही हैं मुमताज, कैंसर के बाद बढ़े वजन से ऐसी हो गई थी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 04 May 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
mumtaz
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साठ और सत्तर के दशक में मुमताज बेहद शानदार हीरोइनों में से एक थीं। अपनी शर्मीली अदाओं, चुलबुली और नटखट अदाओं के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो लोग उनके कायल हो जाते, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, बुरा वक्त जब आता है तो सब तहस नहस कर डालता है। इस हीरोइन की जिंदगी में भी ऐसा बुरा वक्त आया जिसने सब बदल दिया।
2 of 6
mumtaz
- फोटो : file photo
आज इस हीरोइन को पहचानना भी मुश्किल है। ये हीरोइन हैं मुमताज जिनकी खूबसूरती और चुलबुले अंदाज को लोग आज भी याद करते हैं। एक जमाने में लोगों के दिलों पर राज करने वाली मुमताज की जिंदगी में ऐसा वक्त आया जब उन्हें कैंसर की बीमारी ने जकड़ लिया था। कैंसर के बारे में जानकर मुमताज डर गईं थीं, लेकिन उससे लड़ना भी जरूरी था।
3 of 6
mumtaz
- फोटो : file photo
मुमताज को ब्रेस्ट कैंसर था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। लेकिन जल्द ही इलाज शुरू कर दिया गया। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी आई पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। इसका जिक्र मुमताज ने 2006 में दिए एक इंटरव्यू में भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुमताज
- फोटो : SELF
बकौल मुमताज, 'बाल झड़ने की वजह से मैं गंजी हो गई थी। मेरे पति मेरे लिए विग लेकर आते थे जिन्हें मैं पहनने के लिए मजबूर थी। लेकिन मैं उन्हें पहनना अवॉइड करती थी और स्कार्फ पहनती थी।' मुमताज की हालत एकदम मरने वाली हो गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान हर वक्त उनके परिवार वाले उनके साथ रहते, लेकिन मुमताज ने तो अपनी हिम्मत टूटने दी और ना ही अपने परिवारवालों की। मुमताज ने डटकर कैंसर का सामना किया।
विज्ञापन
5 of 6
mumtaz
- फोटो : file photo
लंबे इलाज के बाद मुमताज ने कैंसर से लड़ाई जीत तो ली लेकिन इस लड़ाई में उनका जो हाल हुआ उसका अंजाम वो आज तक भुगत रही हैं। कैंसर में मुमताज ने जो भी दवाइयां खाईं और जो इलाज हुआ उससे उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया जिसकी वजह से उन्हें पहचानना तक मुश्किल होने लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।