{"_id":"6016a8ff8ebc3e31cf434610","slug":"munmun-dutta-aka-babita-ji-angry-with-rakhi-sawant-act-in-bigg-boss-house-supports-rubina-dilaik-and-abhinav-shukla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राखी सांवत की हरकत पर बबीता जी को आया गुस्सा, रुबीना और अभिनव के लिए बोली बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राखी सांवत की हरकत पर बबीता जी को आया गुस्सा, रुबीना और अभिनव के लिए बोली बड़ी बात
Sun, 31 Jan 2021 06:41 PM IST
प्राची प्रियम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 31 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Munmun Dutta
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में राखी सावंत जब से आईं हैं, लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस बार राखी अभिनव के साथ अपने व्यवहार को लेकर निशाने पर हैं। अभिनव शुक्ला के साथ फ्लर्ट करते हुए राखी को कई बार देखा गया है। रुबीना भी इसमें दिलचस्पी लेती नजर आई हैं, लेकिन इस बार राखी ने जो किया उसके बाद रुबीना गुस्से से तमतमा गईं।
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी ने घर के अंदर अभिनव शुक्ला के शॉर्ट्स का धागा खींच दिया। इसके बाद रुबीना ने उनकी क्लास लगा दी। उन्होंने राखी को जमकर फटकार लगाई। रुबीना ने साफ कहा कि राखी सावंत अपनी हदें पार कर रही हैं और चीप-एंटरटेनमेंट करने पर उतारू हो चुकी हैं।
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, राखी सावंत
- फोटो : Instagram
इसके बाद से दर्शक भी दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग राखी की इस हरकत को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ रुबीना और अभिनव के साथ खड़े हैं। सेलिब्रिटीज का भी यही हाल है। इसी बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने भी बयान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
munmun dutta
- फोटो : instagram
उन्होंने ट्वीट किया कि राखी की इस घटिया हरकत का विकास गुप्ता और राहुल वैद्य को समर्तन करते देखकर गुस्सा आ रहा है। राखी अभिनव के साथ जो कर रही हैं वो हर हाल में गलत और परेशान करने वाली हरकत है। इतना कुछ हो जाने के बाद भी आग-बबूला न होने के कारण मैं रुबीना और अभिनव का सम्मान करती हूं। यह साफ दिख रहा है कि अभिनव इस चीजों से कितने परेशान और असहज हैं।
विज्ञापन
Munmun Dutta
- फोटो : instagram
इसके साथ ही मुनमुन दत्ता ने निक्की तंबोली का समर्थन करते हुए लिखा कि निक्की बदतमीज हो सकती हैं, लेकिन वह एंटरटेनर भी हैं। घर में इनसे भी बड़े बदतमीज लोग हैं, जिनकी हरकतों को नजरअंदाज किया जाता है। हर किसी को एक बराबर लताड़ लगनी चाहिए, सिर्फ एक को ही क्यों?”