फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Preity Zinta Birthday: खान सितारों से खूब पटी प्रीति जिंटा की, शाहरुख खान से पूछा था सदी का सबसे बड़ा सवाल!

Sun, 31 Jan 2021 06:29 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Preity zinta Birthday Special Preity Zinta Work With All Big Stars Like Salman Khan And Shahrukh Khan
प्रीति जिंटा बर्थडे
खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने फिल्मों में ज्यादा लंबे समय तक तो सक्रिय रूप से काम नहीं किया लेकिन सिनेप्रेमियों के दिल में उन्होंने ऐसी जगह बनाई कि आज भी लोग उन्हें डिंपल गर्ल के तौर पर याद रखते हैं। हिंदी सिनेमा की पहली दमदार अदाकारा के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली प्रीति जिंटा की दिलेरी मुंबई पुलिस की अंडरवर्ल्ड के खिलाफ चली लंबी जांच में भी सामने आई। अपनी पहली ही फिल्म में हीरो से इस अदाकारा ने सवाल पूछा, ‘आर यू वर्जिन?’ हिंदी सिनेमा का ये संवाद परदे पर महिला सशक्तीकरण की पहली लंबी छलांग भी रही। अपने करियर में प्रीति ने हिंदी फिल्मों के लगभग सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया लेकिन पर्दे पर उनकी सबसे ज्यादा जोड़ी बनी अभिनेता सलमान खान के साथ। आइए, प्रीति के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं प्रीति की इन जोड़ियों का जोड़ घटाना..
Preity zinta Birthday Special Preity Zinta Work With All Big Stars Like Salman Khan And Shahrukh Khan
सलमान खान-प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
सलमान खान-प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा की जोड़ी दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर पांच बार देखी गई। दोनों को एक साथ 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'दिल ने जिसे अपना कहा', 'जान ए मन' और 'हीरोज' फिल्मों में रोमांस करते हुए देखा गया। पहली बार पर्दे पर सलमान और प्रीति की जोड़ी बनी वर्ष 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' में। और इन दोनों को अंतिम बार पर्दे पर वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरोज' में देखा गया। प्रीति जिंटा ने खुद एक बार कुबूल किया था कि वह सलमान के नाम की दीवानी रही हैं। हालांकि दोनों के बीच गलतफहमियां भी कम नहीं हुईं।
 
Preity zinta Birthday Special Preity Zinta Work With All Big Stars Like Salman Khan And Shahrukh Khan
शाहरुख खान-प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
शाहरुख खान-प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने सलमान खान के साथ फिल्में ज्यादा जरूर की हैं लेकिन जिन फिल्मों में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया है, उनमें से दो फिल्में बहुत बड़ी हिट साबित हुईं। प्रीति जिंटा और शाहरुख खान की जोड़ी तीन फिल्मों 'दिल से', 'कल हो ना हो' और 'वीर जारा' में बनी। 'दिल से' ने भले रामगोपाल वर्मा, शेखर कपूर और मणिरत्नम की साझा कंपनी ‘इंडिया टॉकीज’ को बंद करा दिया हो, लेकिन बाकी दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। प्रीति ने पहली फिल्म शेखर कपूर की ‘टाइम मशीन’ साइन की थी, इसके बाद उन्होंने ‘सोल्जर’ साइन की लेकिन प्रीति की पहली रिलीज फिल्म रही 'दिल से'। इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Preity zinta Birthday Special Preity Zinta Work With All Big Stars Like Salman Khan And Shahrukh Khan
सैफ अली खान-प्रीति जिंटा - फोटो : social media
सैफ अली खान-प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा की जोड़ी अभिनेता सैफ अली खान के साथ भी सफल साबित हुई। इन दोनों ने अपने पूरे करियर में बड़े पर्दे पर तीन फिल्मों 'क्या कहना', 'कल हो ना हो' और 'सलाम नमस्ते' में काम किया है। इन दोनों की पहली फिल्म 'क्या कहना' वर्ष 2000 में रिलीज हुई जिसे कुंदन शाह ने निर्देशित किया। ये फिल्म भी हिंदी सिनेमा में मील का पत्थर मानी जाती है। प्रीति ने इस फिल्म में बिनब्याही मां का रोल किया है। प्रीति और सैफ को अंतिम बार वर्ष 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'सलाम नमस्ते' में देखा गया। कहा ये भी जाता है कि ‘टाइम मशीन’ बंद होने के बाद प्रीति जिंटा ने सैफ अली खान के साथ अपनी पहली फिल्म वर्ष 1997 में 'क्या कहना' के रूप में ही साइन की थी। लेकिन, कुछ कारणों से यह फिल्म लगभग दो साल तक अटकी रही। उससे पहले प्रीति की पांच फिल्में रिलीज हो चुकी थीं।
विज्ञापन
Preity zinta Birthday Special Preity Zinta Work With All Big Stars Like Salman Khan And Shahrukh Khan
ऋतिक रोशन-प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन-प्रीति जिंटा

अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ भी प्रीति जिंटा की जोड़ी काफी सफल मानी जाती है। पहली बार इन दोनों की जोड़ी वर्ष 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन कश्मीर' में बनी जिसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया। और, इन दोनों की अंतिम फिल्म 'लक्ष्य' भी वर्ष 2004 में रिलीज हो गई जिसे फरहान अख्तर ने बनाया। वर्ष 2003 की फिल्म 'कोई मिल गया' में काम करते हुए प्रीति बहुत भावुक हो गई थीं। इसकी वजह कुछ और नहीं, बल्कि फिल्म में रोहित मेहरा के माता पिता की कार दुर्घटना रही। दरअसल, फिल्म में दिखाया गया है कि रोहित मेहरा के पिता कार दुर्घटना में मर जाते हैं और मां बुरी तरह घायल जाती हैं। ठीक ऐसी कार दुर्घटना प्रीति जिंटा की जिंदगी में हकीकत में हुई थी जब वह मात्र 13 साल की थीं। इसलिए, वह इस सीन को देखकर बहुत भावुक हुईं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed