{"_id":"5d8f25388ebc3e013c6cba92","slug":"munmun-dutta-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-fame-babita-ji-here-her-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असल जिंदगी में ऐसी हैं 'तारक मेहता' की 'बबीता जी', ग्लैमरस लुक देख खा जाएंगे धोखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
असल जिंदगी में ऐसी हैं 'तारक मेहता' की 'बबीता जी', ग्लैमरस लुक देख खा जाएंगे धोखा
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हर किरदार इतना पॉपुलर है कि दर्शक कलाकारों को उनके असली नाम की जगह सीरियल में निभाए किरदारों से जानते हैं। सीरियल में ऐसा ही एक किरदार है बबीता अय्यर का। बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 7
मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
असल जिंदगी में मुनमुन दत्ता बेहद ग्लैमरस हैं। वो इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या 17 लाख से ज्यादा है। टीवी की अभिनेत्रियों से तुलना करें तो वो सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालीं सेलिब्रिटी में से एक हैं।
3 of 7
मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन दत्ता ने पोस्टग्रेजुएशन अंग्रेजी विषय से किया है। वो पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। एक इंटरव्यू में मुनमुन ने बताया था कि वो एक्टिंग में नहीं आना चाहती थीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। मुनमुन ने कहा कि 'मैं तो अब भी डॉक्टर बनना चाहती हूं। मौका मिलता है तो मैं बहुत पढ़ती हूं। मेरे फोन में मेडिकल से संबंधित ऐप है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
जब मुनमुन पुणे में रहती थीं उसी दौरान उन्होंने फैशन शो में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। फैशन के क्षेत्र में रुचि को देखते हुए मुनमुन दत्ता मुंबई पहुंचीं। साल 2004 में उन्होंने जीटीवी पर आने वाले सीरियल 'हम सब बाराती' से डेब्यू किया। फिल्मों की बात करें तो मुनमुन दत्ता की पहली फिल्म कमल हासन के साथ 'मुंबई एक्सप्रेस' (2005) थी। इसके अलावा वो साल 2006 में 'हॉलीडे' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 7
मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन दत्ता अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। वैसे तो बॉलीवुड में मीटू की शुरुआत का श्रेय तनुश्री दत्ता को जाता है लेकिन मुनमुन दत्ता काफी समय से इस बात को उठाती रही हैं। मुनमुन दत्ता ने कहा था कि 'हर महिला को कभी ना कभी लैंगिक शोषण का सामना करना पड़ता है और ये हर उम्र में होता है। जो महिलाएं आज मीटू कैंपेन के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं उनका सम्मान किया जाना चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।