{"_id":"5a545f8c4f1c1bbf2d8b57af","slug":"music-director-a-r-rahman-became-brand-ambassador-of-sikkim-state","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन बॉर्डर पर बसे इस स्टेट के CM ने ऑस्कर अवॉर्डी संगीतकार को दिया बड़ा पद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन बॉर्डर पर बसे इस स्टेट के CM ने ऑस्कर अवॉर्डी संगीतकार को दिया बड़ा पद
Tue, 09 Jan 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
a r rahman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित संगीतकार ए आर रहमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रहमान को सिक्किम का ब्रांड एंबेस्डर चुना गया है। सिक्किम रेड पांडा विंटर कार्निवल के उद्घाटन समारोह में सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने इसका ऐलान किया है।
सीएम चामलिंग ने कहा कि वो रहमान को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने प्रस्ताव स्वीकार किया। सिक्किम से जुड़ने की खातिर अपना बहुमूल्य समय देने के लिए वो रहमान के आभारी हैं। हिमालय में स्थित ये छोटा प्रदेश देश के बाकी हिस्सों के लिए सहिष्णुता, शांति, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द का एक उदाहरण है।
3 of 5
a r rahman
बता दें कि, रहमान पहली बार सोमवार को सिक्किम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के उत्साह को देखकर वो अभिभूत हो गए। इस मौके पर रहमान ने सिक्किम का ट्रेडिशनल खादा पहना हुआ था। रहमान एक साल तक सिक्किम के ब्रांड अंबेसडर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rahman
रहमान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री चामलिंग ने उन्हें हाथ से बुनी हुई एक कारपेट तोहफे में दी। रहमान के करीबी सूत्रों का कहना है कि वो मार्च में यहां एक कॉन्सर्ट करने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
AR Rahman
रहमान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' में संगीत देने से की। फिल्म म्यूजिकल हिट रही और पहली फिल्म में ही रहमान ने कई पुरस्कार जीते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।