{"_id":"5a5449e14f1c1b4e198b5980","slug":"kay-kay-menon-and-raima-sen-starrer-vodka-diaries-trailer-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मर्डर मिस्ट्री से भरपूर है 'वोदका डायरीज' का Trailer, कातिल को कैसे ढूढ़ेंगे केके मेनन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मर्डर मिस्ट्री से भरपूर है 'वोदका डायरीज' का Trailer, कातिल को कैसे ढूढ़ेंगे केके मेनन
Tue, 09 Jan 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kay kay menon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपको थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो जल्द ही आपके लिए एक फिल्म रिलीज होने वाली है। रहस्य से भरी फिल्म 'वोदका डायरीज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में हर वो मसाला मौजूद है जो किसी सस्पेंस थ्रिलर की जान होती है।
अपनी बेहतरीन एक्टिंग से छाप छोड़ने वाले ऐक्टर केके मेनन और ऐक्ट्रेस राइमा सेन स्टारर फिल्म 'वोदका डायरीज' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।
3 of 5
kay kay menon
ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि ये एक मर्डर मिस्ट्री है। जिसे सॉल्व करने का जिम्मा एसीपी अश्विनी दीक्षित उठाते हैं। बता दें कि एसीपी अश्विनी दीक्षित का किरदार केके मेनन निभा रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन विशालराज फिल्म्स ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
raima sen
इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए के के मेनन अपनी बीवी भी खो देते हैं और अजीबो गरीब घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। कहानी के मुताबिक फिल्म में एक ही रात में 4 मर्डर होते हैं और सभी मर्डर के पीछे किसी एक शख्स का हाथ है, लेकिन ये शख्स कौन है ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
5 of 5
vodka diaries
बता दें कि, फिल्म 19 जनवरी को रिलीज हो रही है। जिसका निर्देशन कुशल श्रीवास्तव कर रहे हैं। वो इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू भी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मनाली और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।