{"_id":"67c74685f430d257990a5474","slug":"nadaaniyan-film-star-cast-khushi-kapoor-ibrahim-ali-khan-sunil-shetty-dia-mirza-in-bts-video-2025-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nadaaniyan: नादानियां के बीटीएस वीडियो को दीया मिर्जा ने किया साझा, सुनील शेट्टी का दिखा मजाकिया अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nadaaniyan: नादानियां के बीटीएस वीडियो को दीया मिर्जा ने किया साझा, सुनील शेट्टी का दिखा मजाकिया अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:01 AM IST
सार
हाल ही में एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘नादानियां’ का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। सभी अपने स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं, साथ ही खूब मस्ती भी कर रहे हैं। इस वीडियो में सुनील शेट्टी का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला है।
एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘नादानियां’ का हिस्सा हैं। इस फिल्म में नई जनरेशन की लव स्टोरी है। लीड रोल में श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान हैं। साथ ही फिल्म में दीया मिर्जा, महिमा चौधरी, अर्चना पूरन सिंह और सुनील शेट्टी भी हैं। हाल ही में दीया मिर्जा ने फिल्म की शूटिंग से पहले का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें सभी स्क्रिप्ट पर डिसक्शन कर रहे हैं।
2 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
सुनील शेट्टी का मस्ती भरा अंदाज
वीडियो में सुनील शेट्टी यंग एक्टर्स के बीच खुद को बुजुर्ग बताते हुए दिख रहे हैं। वह कह रहे हैं कि मैं बूढ़ा महसूस कर रहा हूं। इसी वीडियो में महिमा चौधरी कहती हैं, ‘हम पहले इस तरह से स्क्रिप्ट नहीं दी जाती थी।’ तो जवाब में सुनील कहते हैं, ‘हम स्क्रिप्ट दी जाती थी लेकिन शूट खत्म होने के बाद।’ इस बात पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट हंसने लगती है।
फिल्म 'नादानियां' में महिमा चौधरी, दीया मिर्जा, सुनील शेट्टी माता-पिता के किरदारों में दिखेंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम-@mahimachaudhry1
सीनियर एक्टर्स बने हैं फिल्म में पैरेंट्स
ओटीटी पर जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘नादानियां’ में सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी, खुशी कपूर के किरदार के पैरेंट्स बने हैं।वहीं दीया मिर्जा इब्राहिम अली खान के किरदार की मां का रोल कर रही हैं। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह भी मिस बिग्रेंजा का रोल किया है। यही किरदार उन्होंने वर्षों पहले फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म नादानियां में नजर आएंगे खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi, khushikapoor
क्या है नादानियां की कहानी
पहली फिल्म 'नादानियां' में भी बॉलीवुड स्टाइल की रोमांटिक कहानी है। लेकिन इस कहानी में एक नया एंगल है। रेंटल बॉयफ्रेंड वाला कॉन्सेप्ट इस लव स्टोरी में रखा गया है। फिल्म में खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान के कैरेक्टर्स के बीच एक अनोखी लव स्टोरी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
इब्राहिम अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
इब्राहिम का हो रहा है ओटीटी डेब्यू
फिल्म ‘नादानियां’ को करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस तले बनाया है। इस फिल्म से इब्राहिम अली खान का एक्टिंग में डेब्यू हो रहा है। वहीं ओटीटी पर रिलीज होने वाली खुशी कपूर की यह दूसरी फिल्म है। वह फिल्म ‘आर्चीज’ में पहले नजर आ चुकी हैं। साथ ही थिएटर में खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘लवयापा’ भी रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।