फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: पहली शादी टूटने के बाद इन सितारों ने की जिंदगी की नई शुरुआत, रचाया दूसरा विवाह

Fri, 06 Dec 2024 02:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 06 Dec 2024 02:05 AM IST
सार

Bollywood Celebs: हाल ही में नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ शादी रचाई है। नागा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु से शादी रचाई, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। अभिनेता ने शोभिता के साथ जीवन की नई शुरुआत की है। उनसे पहले और भी सितारे पहली शादी असफल होने के बाद दूसरी शादी रचा चुके हैं।

विज्ञापन
Stars Who Got Second Marriage Naga Chaitanya Aditi Rao Hydari Arbaaz Khan Neelam Kothari
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शादी किसी भी शख्स के लिए एक खूबसूरत पड़ाव होता है। मगर, कई बार वैवाहिक जीवन में असफलता हाथ लगती है। किसी के भी जीवन में यह मुश्किल दौर हो सकता है। लेकिन, कहा जाता है न कि जीवन ठहरता नहीं है। पहली शादी असफल होने पर इन सितारों ने समय लिया और फिर एक खूबसूरत अंदाज में जिंदगी की नई शुरुआत की। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के करीब तीन साल बाद 4 दिसंबर 2024 को नागा ने शोभिता से शादी करके जीवन का नया अध्याय शुरू किया है। इस लिस्ट में और भी सितारे हैं, जिनका पहला विवाह असफल रहा तो दूसरी शादी रचाई और खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।

Stars Who Got Second Marriage Naga Chaitanya Aditi Rao Hydari Arbaaz Khan Neelam Kothari
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम @aditiraohydari

अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने इसी साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी रचाई है। इस जोड़े ने सितंबर 2024 में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी रचाई। इससे पहले अदिति राव हैदरी ने साल 2009 में सत्यदीप मिश्रा से शादी रचाई थी। लेकिन, 2013 में इनकी राहें जुदा हो गईं। सत्यदीप मिश्रा ने साल 2023 में मसाबा गुप्ता से शादी रचा ली। दोनों के एक बेटी है।

Stars Who Got Second Marriage Naga Chaitanya Aditi Rao Hydari Arbaaz Khan Neelam Kothari
शूरा खान और अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sshurakhan

अरबाज खान
अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से साल 1998 में शादी रचाई। कई साल सुखद वैवाहिक जीवन में रहने के बाद इनके रिश्ते में दरार आई। फिर साल 2017 में इन्होंने तलाक ले लिया। मलाइका से तलाक के कई साल बाद बीते वर्ष 2023 दिसंबर में अरबाज खान ने दूसरी शादी रचाई। उन्होंने शूरा खान के साथ निकाह किया।
Manoj Bajpayee: रामगोपाल वर्मा के साथ फिल्म करेंगे मनोज, ‘सत्या’ की सफलता दोहरा पाएंगे!

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Who Got Second Marriage Naga Chaitanya Aditi Rao Hydari Arbaaz Khan Neelam Kothari
समीर सोनी-नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ @samirsoni123

नीलम कोठारी
अभिनेत्री नीलम कोठारी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने साल 2000 में यूके बेस्ड बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी की। हालांकि, कुछ ही वक्त बाद उनका तलाक हो गया। अभिनेत्री नीलम कोठारी ने साल 2011 में बॉलीवुड एक्टर समीर सोनी से दूसरी शादी की। दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।
Aamir Khan: ‘लापता लेडीज’ के ऑस्कर जीतने की आमिर को उम्मीद, बोले-दुनिया भर की ऑडियंस तक फिल्म पहुंचेगी

विज्ञापन
Stars Who Got Second Marriage Naga Chaitanya Aditi Rao Hydari Arbaaz Khan Neelam Kothari
रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा - फोटो : इंस्टाग्राम @renukash710

रेणुका शहाणे
रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा के बीच गजब की बॉन्डिंग है। इन्हें देखकर लगता है कि ये दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। लेकिन, आशुतोष राणा के साथ रेणुका की दूसरी शादी है। अभिनेत्री की पहली शादी  मराठी थिएटर के राइटर और डायरेक्टर विजय केनकारे से हुई थी। लेकिन, दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद रेणुका की जिंदगी में आशुतोष राणा आए और 2001 में इस जोड़ी ने शादी रचा ली।
Riteish Deshmukh: रितेश ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई, डिप्टी सीएम को शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed