{"_id":"5aa666a84f1c1b91778b4fd1","slug":"nana-patekar-says-i-dont-want-to-work-with-sanjay-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई ब्लास्ट ने बर्बाद कर दी थी संजय दत्त की जिंदगी, इस बड़े स्टार ने साथ काम करने से किया था मना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई ब्लास्ट ने बर्बाद कर दी थी संजय दत्त की जिंदगी, इस बड़े स्टार ने साथ काम करने से किया था मना
Mon, 12 Mar 2018 05:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नाना पाटेकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' की शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले वो फिल्म 'भूमि' में दिखे थे। 'भूमि' संजय दत्त की कमबैक फिल्म थी। मुंबई ब्लास्ट मामले में 5 साल जेल की सजा काटने के बाद उन्होंने यह फिल्म की थी।
बता दें कि 12 मार्च यानी आज ही के दिन मुंबई में बॉम्ब ब्लास्ट हुआ था। इस घटना ने संजय दत्त की जिंदगी बदल दी थी। इस सीरियल ब्लास्ट में संजय दत्त को दोषी पाया गया था। जेल की वो काली रातें याद कर संजय दत्त आज भी कांप जाते हैं। साथ ही एक बड़े स्टार ने उनके साथ काम करने से भी मना कर दिया था।
2 of 5
नाना पाटेकर
इस स्टार का नाम है नाना पाटेकर। जी हां, जब नाना पाटेकर से संजय दत्त के साथ फिल्म करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया। नाना पाटेकर ने कहा था, 'मैंने संजय के साथ अपनी पूरी लाइफ में काम नहीं किया और ना ही भविष्य में उनके साथ काम करूंगा।'
3 of 5
स्वर्ण मंदिर में नाना पाटेकर
नाना आगे कहते हैं, 'साल 1993 में जो हुआ मुझे उस बात का बहुत दुख है। मैंने वर्ली बेस्ट बस ब्लास्ट में अपना भाई खोया था। मेरी पत्नी की भी उसी हादसे में डेथ हो जाती अगर उन्होंने दूसरी बस नहीं ली होती। मैं यह नहीं कह रहा कि इसके लिए संजय दत्त जिम्मेदार हैं। लेकिन इस हादसे में उनका थोड़ा भी हाथ है तो मैं उनके साथ काम नहीं करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nana Patekar
नाना ने कहा था, 'ये पर्सनली नहीं कह रहा हूं और ना ही ये हिन्दू-मुस्लिम का सवाल है। मैं सभी को बराबर मानता हूं और ये निर्णय उन लोगों के लिए लिया है जो उस दुर्घटना में मारे गए।’ इस घटना का असर संजय दत्त के करियर पर भी पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
संजय दत्त
जांच में संजय दत्त के घर से 3 एके-56 राइफल, 9 मैगजीन, 450 कार्टरिज, एक 9mm की पिस्टल और 20 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। इन्हें अबू सलेम, बाबा मूसा चौहान और समीर हिंगोरा ने इसे संजय के घर पर डिलीवर किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।