{"_id":"5bb5f8ee867a556c8365969d","slug":"nana-patekar-sent-legal-notice-tanushree-dutta-claims-two-suspect-enter-in-her-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री दत्ता का एक और दावा, 'MNS की तरफ से लगातार मिल रहीं धमकियां, दो लोग घर में घुसकर...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री दत्ता का एक और दावा, 'MNS की तरफ से लगातार मिल रहीं धमकियां, दो लोग घर में घुसकर...'
Thu, 04 Oct 2018 04:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता इन दिनों नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उनका साथ दिया तो कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है । कुछ बड़े स्टार इस मामले पर बोलने से बचते नजर आए । इस मामले पर नाना पाटेकर 8 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे ।
2 of 5
nana, tanushree
इसी बीच तनुश्री का एक और बड़ा बयान सामने आ गया है । उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर फिलहाल पुलिस सुरक्षा दे रही है । लेकिन पुलिस ऑफिसर लंच ब्रेक पर गए थे तो दो संदिग्ध लोगों ने मेरे घर में घुसने की कोशिश की थी । उन्हें बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड्स ने रोक दिया।
3 of 5
tanushree dutta
कुछ देर बाद पुलिस ऑफिसर ब्रेक से वापस आए और उन्होंने मेरे घर को फिर सुरक्षित किया। तनुश्री ने अपने बयान में ये भी कहा कि मुझे मनसे पार्टी की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं। साथ ही विवेक और नाना की टीम मुझे सोशल मीडिया और दूसरे पब्लिक प्लेटफॉर्म में बदनाम करने की कोशिश कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanushree dutta
बता दें नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री की तरफ से तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेजा गया है । लीगल नोटिस मिलते ही तनुश्री ने आधी रात को बयान जारी किया। तनुश्री ने कहा - 'उन्हें सच बोलने की सजा मिलनी शुरू हो गई है। कानूनी पचड़ों की वजह से 10 साल पहले भी सब कुछ छोड़कर अमेरिका चली गई थी। आज एक बार फिर से वैसा ही माहौल बन गया है।'
विज्ञापन
5 of 5
tanushree dutta
बता दें कि तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही तनुश्री ने बताया कि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें फिल्म 'चॉकलेट' की शूटिंग के दौरान कपड़े उतारकर डांस करने को कहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।