फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nandita Das: नंदिता दास ने कान में पहुंचे सेलेब्स पर कसा तंज, बोलीं-यह फिल्मों का त्योहार है, कपड़ों का नहीं

Mon, 22 May 2023 08:13 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 22 May 2023 08:13 AM IST
विज्ञापन
Nandita Das Slams celebs walking on Cannes red carpet says It is a festival of films not of clothes
नंदिता दास - फोटो : सोशल मीडिया

कान फिल्म फेस्टिवल को मनोरंजन जगत के दुनियाभर के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक माना जाता है। सालाना होने वाले इस फेस्टिवल में सभी देश के सेलेब्रिटीज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, जहां सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर सेलेब्स तक भारतीय सितारों के रेड कार्पेट अपियरेंस से बेहद खुश हैं, वहीं इंडस्ट्री में एक शख्स ऐसा है जिसने इन सेलेब्स पर तंज कसा है। यह और कोई नहीं बल्कि खुद पांच बार कान में शिरकत कर चुकीं अभिनेत्री और निर्माता नंदिता दास हैं। जी हां, नंदिता दास का कहना है कि कान फिल्म फेस्टिवल फिल्मों का त्योहार है न की कपड़ों का।

Nandita Das Slams celebs walking on Cannes red carpet says It is a festival of films not of clothes
नंदिता दास - फोटो : social media

अभिनेत्री से फिल्म निर्माता बनीं नंदिता दास ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में अपने पुराने लुक को याद किया। ऐसा करते हुए नंदिता दास ने प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में रेड कार्पेट पर चलने वाली मशहूर हस्तियों के बारे में भी बात की। नंदिता इससे पहले पांच बार कान जा चुकी हैं, लेकिन वह हर बार इस फेस्टिवल में अपनी किसी फिल्म के प्रदर्शन की वजह से जाया करती थीं। पिछले कुछ वर्षों में, कान फिल्म फेस्टिवल, एक तरह का फैशन इवेंट भी बन गया है। इसमें दुनिया भर के कई सेलेब्स को ब्रांड्स द्वारा रेड कार्पेट पर चलने के लिए बुलाया जाता है। हालांकि, यह असल में फिल्मों का ही उत्सव है।
Bollywood Celebs: सारा से लेकर आलिया तक, बॉलीवुड की वे सेलेब्स जो लगती हैं अपनी मां की हूबहू कॉपी

Nandita Das Slams celebs walking on Cannes red carpet says It is a festival of films not of clothes
नंदिता दास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नंदिता दास ने हाल ही में फेसबुक पर फेस्टिवल से अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए सेलेब्स पर तंज कसा। वह लिखती हैं, 'दुख की बात है कि इस साल कान की कमी खल रही है। कभी-कभी लोग यह भूल जाते हैं कि यह कपड़ों का नहीं फिल्मों का त्योहार है।' नंदिता का यह पोस्ट देखते ही देखते सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। नेटिजन्स नंदिता के इस पोस्ट को सराह रहे हैं। सभी का मानना है कि अभिनेत्री और निर्माता ने सही बात बोली है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वह फेस्टिवल की आलोचना नहीं कर रही हैं, वह हमारी और मीडिया की आलोचना कर रही हैं। वह कह रही हैं कि हमें वहां जाने वाली अपनी फिल्मों के बारे में परवाह करनी चाहिए न कि हम वहां पहुंचे सेलिब्रिटीज के फैशन की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nandita Das Slams celebs walking on Cannes red carpet says It is a festival of films not of clothes
नंदिता दास - फोटो : सोशल मीडिया

नंदिता ने वर्षों से कान से अपनी कई तस्वीरें साझा कीं, जिसने वहां पर उनकी उपस्थिति के बारे में चर्चा शुरू कर दी है। नंदिता ने लिखा, 'यह देखते हुए कि मैं आपको उन अद्भुत फिल्मों को नहीं दिखा सकती जो मैंने देखी या जो बातचीत मैंने की थी या आपको उस समय में वापस नहीं ले जा सकती जब मंटो का प्रीमियर हुआ था। कान में पिछले कुछ वर्षों के दौरान मेरी उपस्थिति याद आ गई हैं।' 

विज्ञापन
Nandita Das Slams celebs walking on Cannes red carpet says It is a festival of films not of clothes
नंदिता दास - फोटो : सोशल मीडिया

नंदिता दास 2005, 2013 और 2016-2018 तक कान में गई थीं। इस साल कान में कई भारतीय सेलेब्स ने शिरकत की, जिनमें ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर से लेकर सारा अली खान और अनुष्का शर्मा तक शामिल हैं। हालांकि, उनमें से लगभग सभी किसी न किसी ब्रांड एसोसिएशन की वजह से वहां पर मौजूद थीं। इस साल समारोह में दिखाई जाने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म अनुराग कश्यप की 'केनेडी' है, जिसके लिए फिल्म निर्माता फ्रांस पहुंच गए हैं।
Harman Baweja: हरमन बावेजा ने एक्टिंग से क्यों बना ली थी दूरी? अभिनेता ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed