फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनील दत्त ने जान पर खेल बचाई थी नरगिस की जान, राजकपूर से टूटा 9 साल पुराना रिश्ता

Sat, 01 Jun 2019 08:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 01 Jun 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
nargis birthday special and her affair with raj kapoor
Raj Kapoor, Nargis - फोटो : social media
1 जून 1929 को महान अदाकारा नरगिस दत्त का जन्म हुआ था। नरगिस ने साल 1935 में बतौर बाल कलाकार फिल्म तलाश-ए-हक से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। नरगिस ने राज कपूर के साथ कई सफल फिल्मों में काम किया और फिर मार्च 1958 में नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली। चलिए आपको बताते हैं नरगिस से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...
nargis birthday special and her affair with raj kapoor
nargis

'मदर इंडिया' में बुजुर्ग महिला का किरदार निभाने वाली पहली अभिनेत्री थीं नरगिस। इस फिल्म में नरगिस ने 28 साल की उम्र में एक बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया था। नरगिस की इस फिल्म को 1958 में ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। चार दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस अभिनेत्री की हसरत डॉक्टर बनने की थी।

nargis birthday special and her affair with raj kapoor
नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया

'मदर इंडिया' की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई थी। इस फिल्म में नरगिस के साथ सुनील दत्त भी थे। सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाया था सुनील दत्त खुद काफी जल गए वो इतने ज्यादा जल गए थे कि बार-बार बेहोश होने लगे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया इसी बीच सुनील दत्त की बहन बीमार पड़ गईं। वे मुंबई में किसी डॉक्टर को नहीं जानते थे बिना सुनील दत्त को बताए नरगिस उनकी बहन को लेकर अस्पताल चली गईं और इलाज करवाया। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
nargis birthday special and her affair with raj kapoor
Sunil Dutt, Nargis - फोटो : social media

मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और एक रिसेप्शन भी दिया। सुनील दत्त से पहले नरगिस राज कपूर पर पूरी तरह समर्पित रहीं। कहा जाता है राज कपूर नरगिस को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे। राज कपूर नरगिस से बहुत प्यार करते थे लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे लेकिन बावजूद इसके राज कपूर नरगिस से कई बार कह चुके थे कि वो उनसे शादी करेंगे।

विज्ञापन
nargis birthday special and her affair with raj kapoor
nargis

9 साल लंबे रिश्ते के बाद नरगिस को तब ये लगने लगा था कि अब राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे। राज कपूर न तो अपनी शादी तोड़ सकते थे न ही अपने पिता से बगावत कर सकते थे। ऐसे में नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए। मधु जैन अपनी किताब में लिखती हैं, 'जब उन्हें पता चला कि नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली है तो राज कपूर अपने दोस्तों और साथियों के सामने फूट फूट कर रोए। किताब 'द ट्रू लव स्टोरी ऑफ नरगिस' के मुताबिक राज कपूर से अलग होने के बाद वो आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed