आज (1 जून) नरगिस का जन्मदिन है। नरगिस ने फिल्मों में एक्टिंग को एक नया आयाम दिया। फिल्म 'मदर इंडिया' का नाम लेते ही दिलों दिमाग में सबसे पहला नाम नरगिस का आता है। फिल्मों के अलावा नरगिस की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। ऐसे में आज के खास दिन पर जानते हैं नरगिस के कुछ अनसुने किस्से..
नरगिस और माधवन के बर्थडे से लेकर मोदी की शपथ ग्रहण से दूर रहे ये स्टार्स समेत मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और बॉलीवुड में भी नाम कमा रहे अभिनेता आर माधवन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 जून 1970 को बिहार के जमशेदपुर (अब झारखंड में) में एक तमिल परिवार में हुआ था। वह फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। 29 साल की उम्र में शादी के बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। शायद ही आपको पता हो कि फिल्मों में आने से पहले वह किस प्रोफेशन के महारथी रहे हैं। चलिए माधवन संग बात करतें हैं इन 8 फिल्मी सितारों के एक्टिंग से पहले जॉब की...
पढ़ें: B'DaySpl: एक्टर बनने से पहले ये काम करते थे आर माधवन, इन 8 स्टार्स की भी जान लीजिए जॉब
बॉलीवुड एक्ट्रर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 8 महीने से न्यूयॉर्क में हैं। शुरुआत में तो इस बात का पता नहीं चला था कि आखिर ऋषि को क्या हुआ है लेकिन कुछ दिन पहले ही करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह अब कैंसर मुक्त हो गए हैं। इसके बाद ऋषि की भारत वापसी का फैंस इंतजार करने लगे। हालांकि अभी उनका इलाज चल रहा है जिस वजह से ऋषि अभी तक न्यूयॉर्क में ही हैं। इस बीच ऋषि ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा।
पढ़ें: न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के दिल का दर्द फूटा, लिखा-'8 महीने से भारत से दूर हूं, मैं घर कब जा पाऊंगा?'
घर-घर में मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार कर चुकीं दिशा वकानी ने एक कीमती कार खरीदी है। उन्होंने अपनी नई कार ऑडी की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इस कार की मुंबई में ऑनरोड कीमत 66 लाख से 96 लाख रुपए तक हो सकती है। इस तस्वीर के साथ 'दया भाभी' ने कैप्शन तो शेयर किया है लेकिन यह नहीं बताया कि उन्होंने कौन-सा मॉडल खरीदा है।
पढें: 'तारक मेहता..की दयाबेन ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जान नहीं होगा यकीन
अलविदा की नमाज पूरी होने के बाद से अब बस ईद का इंतजार है और साथ ही उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है इस ईद पर रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म भारत की। अब तक अपनी को स्टार कटरीना कैफ के साथ ही फिल्म भारत का प्रचार करते दिखे सलमान शुक्रवार को अपने परिवार के साथ महबूब स्टूडियो में नजर आए। सलमान खान इस बात पर जोर दे रहे हैं कि फिल्म भारत देखने लोग अपने परिवार के साथ ही आए।
पढ़ें: कटरीना को छोड़ पिता और बहन संग सलमान ने किया 'भारत' का प्रमोशन, फैन्स को दिया ये न्यौता