फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुपर डांसर 3' की इस कंटेस्टेंट का डांस देख चौंके सलमान, बोले- 'इसमें सरोज खान की आत्मा है'

Sat, 01 Jun 2019 07:22 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 01 Jun 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
salman khan and katrina kaif shocked to see dance in super dance 3
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

सलमान खान इन दिनों अपने आने वाली फिल्म भारत के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। यह फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसी सिलसिले में सलमान खान और कैटरीना कैफ पहुंचे रियलिटी शो सुपर डांसर 3 के सेट पर। यहां इन्होंने खूब जमकर मस्ती की और सभी कंटेस्टेंट्स के डांस का लुत्फ उठाया। 

salman khan and katrina kaif shocked to see dance in super dance 3
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

इस रिएलिटी शो में गेस्ट के तौर पर पहुचे सलमान ने सभी प्रतिभागियों की खूब हौसला अफजाई की। सेट पर 'भारत' के कुछ चर्चित गानों स्लो मोशन, चाशनी, और सुरैया बजाए गए जिन पर शो के सभी प्रतिभागियों ने सलमान और कटरीना के साथ ठुमके लगाए। इन ठुमकों का मजा लेने में शो के जज शिल्पा शेटटी, अनुराग बासु और गीता कपूर भी पीछे नही रहे और इन्होंने भी स्टेज पर सलमान के साथ ठुमके लगाए। 

salman khan and katrina kaif shocked to see dance in super dance 3
katrina kaif salman khan - फोटो : social media

इस दौरान शो की एक प्यारी छोटी सी प्रतियोगी रूपसा बतबियाल ने अफगान जलेबी और स्लो मोशन के मिक्स गाने पर एक खूबसूरत परफॉर्मेंस दी जिसे देखकर शो के सभी जज मुग्ध हो गए। रूपसा के परफॉर्मेंस पर सलमान ने कहा, ‘रूपसा का डांस मुझे सरोज खान की याद दिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan and katrina kaif shocked to see dance in super dance 3
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम (beingsalmankhan)

मुझे लगता है कि रूपसा में सरोज खान की आत्मा है।’ अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो एक कोरियन फिल्म की कहानी पर भी आधारित है। कुछ ही दिनों पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी कट के पास किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed