{"_id":"5b10b9324f1c1bae6e8b59e3","slug":"nargis-dutt-5-lesser-known-facts-about-life-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"28 की उम्र में बुजुर्ग महिला का किरदार निभाकर नरगिस बनी थीं 'मदर इंडिया', जानिए कई दिलचस्प किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
28 की उम्र में बुजुर्ग महिला का किरदार निभाकर नरगिस बनी थीं 'मदर इंडिया', जानिए कई दिलचस्प किस्से
Fri, 01 Jun 2018 08:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
nargis dutt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1 जून यानि की आज नरगिस दत्त का जन्मदिन है। नरगिस ने साल 1935 फिल्म तलाश-ए-हक से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। नरगिस ने राज कपूर के साथ कई सफल फिल्मों में काम किया और फिर मार्च 1958 में नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली। आज उनके जन्मदिन पर आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
2 of 7
nargis
'मदर इंडिया' में बुजुर्ग महिला का किरदार निभाने वाली पहली अभिनेत्री थीं नरगिस। इस फिल्म में नरगिस ने 28 साल की उम्र में एक बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया था। नरगिस की इस फिल्म को 1958 में ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।
3 of 7
नरगिस
- फोटो : SELF
'मदर इंडिया' की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई थी। इस फिल्म में नरगिस के साथ सुनील दत्त भी थे। सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाया था सुनील दत्त खुद काफी जल गए वो इतने ज्यादा जल गए थे कि बार-बार बेहोश होने लगे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया इसी बीच सुनील दत्त की बहन बीमार पड़ गईं। वे मुंबई में किसी डॉक्टर को नहीं जानते थे बिना सुनील दत्त को बताए नरगिस उनकी बहन को लेकर अस्पताल चली गईं और इलाज करवाया। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और एक रिसेप्शन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नर्गिस दत्त
क जाता है राजकपूर नरगिस को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे। राजकपूर नरगिस से बहुत प्यार करते थे लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे लेकिन बावजूद इसके राज कपूर नरगिस से कई बार कह चुके थे कि वो उनसे शादी करेंगे। 9 साल लंबे रिश्ते के बाद नरगिस को
जब ये लगने लगा था कि अब राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे और राज कपूर न तो अपनी शादी तोड़ सकते थे न ही अपने पिता से बगावत कर सकते थे। ऐसे में नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए।
विज्ञापन
5 of 7
सुनील दत्त और नर्गिस
किताब 'द ट्रू लव स्टोरी ऑफ नरगिस' कहती हैं कि राज कपूर से अलग होने के बाद वो आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगी थीं लेकिन उन्हें सुनील दत्त मिल गए। जिन्होंने उन्हें संभाल लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।