बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नरगिस दत्त और अभिनेता राज कपूर फिल्मों में केमिस्ट्री के साथ-साथ निजी जिंदगी में अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। हालांकि कई सालों के तक राज कपूर के साथ रिश्ते में रहने के बाद नरगिस दत्त को जब यह लगा कि अभिनेता उन्हें अटेंशन नहीं दे रहे हैं तो अभिनेत्री ने जिंदगी में आगे बढ़ने का निर्णय लिया। जब नरगिस दत्त की शादी सुनील दत्त से हुई उसके बाद से राज कपूर और नरगिस दत्त की किसी भी तरह की बातचीत नहीं थी।
किस्सा: जब 24 सालों के बाद नरगिस दत्त ने आरके स्टूडियो में रखा कदम, राज कपूर की पत्नी ने कह दी थी ये बात
24 साल बाद रखा था आरके स्टूडियो में कदम
ऋषि कपूर ने अपनी ऑटो बायोग्राफी में इस बात का खुलासा किया कि आखिरकार क्यों नरगिस दत्त घबराई हुई थीं। उन्होंने इस किस्से को साझा करते हुए कहा, ‘दरअसल 24 सालों के बाद नरगिस दत्त कपूर खानदान के किसी इवेंट में आई थीं, जिसकी वजह से वो काफी घबरा रही थीं। लेकिन मेरी मां कृष्णा राज कपूर ने उनके इस डर को भांप लिया था। जिसके बाद वो नरगिस दत्त को एक कोने में लेकर गईं।
नरगिस दत्त से कही थी ये बात
कृष्णा राज कपूर ने नरगिस दत्त को कहा, ‘मेरे पति हैंडसम हैं और रोमांटिक भी। मैं उनके प्रति किसी का आकर्षण समझ सकती हूं। मुझे मालूम है आप क्या सोच रही हैं, लेकिन जो भी पहले हुआ उसके लिए खुद को दोष मत दें। आज आप बहुत ही खुशी के मौके पर मेरे घर आई हैं और अब हम एक-दूसरे के दोस्त हैं’।
नरगिस की शादी के बाद टूट गए थे राज कपूर
रिपोर्ट्स की माने तो नरगिस दत्त की शादी के बाद राज कपूर काफी टूट गए थे। वो अक्सर रात को रोते थे और खुद को सिगरेट से खुद को जलाया करते थे। इस बात का खुलासा खुद कृष्णा राज कपूर ने किया था। उन्होंने बताया था कि राज कपूर नशे की हालत में घर आया करते थे और बाथटब में बैठकर रोया करते थे’।
पहली नजर में नरगिस दत्त को हुआ था प्यार
नरगिस दत्त और राज कपूर ने कई फिल्मों में साथ में काम किया। उसी दौरान ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। हां तक कहा गया कि नरगिस, पहले से ही शादीशुदा राज कपूर से बेहद प्यार करने लगी थीं। नरगिस इतनी सुंदर थी कि पहली ही नजर में राज कपूर के दिल में उतर गई थी। नरगिस की राज कपूर से पहली मुलाकात अपने ही घर में हुई थी।