बॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्रियों में शुमार नरगिस फाखरी पर उनके ही दोस्त ने इस कदर मुक्कों की बरसात कर दी कि वह कराहने लगीं। तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में उनका हश्र देखकर किसी को भी दया आ सकती है। दरअसल नरगिस फाखरी आजकल जिम में बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रही हैं। इसी दौरान साथ-साथ प्रैक्टिस कर रहे उनके दोस्त ने पंच मार मारकर उनकी हालत खराब कर दी।
{"_id":"5b6f14b14f1c1be2258b45ce","slug":"nargis-fakhri-boxing-practice-with-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉयफ्रेंड ने मारे नरगिस को घूसे, गुस्से में आकर कर दी मैट अलोंजो की पिटाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉयफ्रेंड ने मारे नरगिस को घूसे, गुस्से में आकर कर दी मैट अलोंजो की पिटाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नगरिस फाखरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
nargis fakhri
नरगिस पर पंचों की बरसात करने वाले शख्स मैट अलोंजो हैं। मैट अलोंजो नरगिस फाखरी के बॉयफ्रेंड हैं और इन दिनों नरगिस के साथ अमेरिका में समय गुजार रहे हैं। नरगिस और मैट इस वीडियो में मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि मैट अपने पंचों से नरगिस को हिलाकर रख देते हैं। वीडियो में अभिनेत्री की चीख को सुना जा सकता है। बाद में मैट भी नरगिस को पंच जमाने का मौका देते हैं, लेकिन एक्ट्रेस के मुक्कों का उन पर कोई खास असर नहीं पड़ता।
When bae takes me boxing 😩🏆🥊 @mattalonzo #thepeopleschampion
A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri) on
Matt Alonzo and nargis fakhri
गौरतलब है कि मैट अलोंजो फिल्ममेकर हैं और इन दिनों नरगिस फाखरी के साथ उनकी दोस्ती के काफी चर्चे हैं। वैसे भी नरगिस के पास आने वाले दिनों में बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट हैं। नरगिस फिल्म ‘टोरबाज’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास टीसीरीज की ‘अमावस’ और ’5 वेडिंग्स’ फिल्म भी है। वरुण धवन के साथ ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी हिट फिल्म दे चुकीं नरगिस हॉलीवुड की फिल्म ‘स्पाइस’ में भी अपने हाथ आजमा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी
नरगिस उदय चोपड़ा के साथ अपनी दोस्ती की वजह से भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। नर्गिस अमेरिकी नागरिक हैं और उनके प्यार में पड़ने के बाद से उदय का ज्यादा से ज्यादा वक्त वहीं बीत रहा था। बॉलीवुड फिल्मों में उदय चल नहीं रहे थे तो कहा गया कि वह अमेरिका में अपने परिवार का कारोबार संभालेंगे। वहां उन्होंने कुछ फिल्मों में पैसा भी लगाया और लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड हिल्स में दो साल पहले एक भव्य मकान खरीदा था।
विज्ञापन
nargis fakhri
फिलहाल वह इस नए वीडियो के कारण चर्चा में हैं। राजकुमार की फिल्म '5 वेडिंग्स' का निर्देशन नम्रता सिंह गुलजार के हाथ में है। यह फिल्म एक ऐसे पत्रकार पर आधारित है जो अमेरिका से भारत आकर बॉलीवुड की शादियों को कवर करता है।