फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nargis Fakhri: धीरज धूपर के साथ OTT डेब्यू करेंगी नरगिस फाखरी, वाराणसी में शुरू हुई सीरीज 'टटलूबाज' की शूटिंग

Wed, 02 Aug 2023 06:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 02 Aug 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Nargis Fakhri To Make OTT Debut With Tatlubaaz Web Series starring Dheeraj Dhoopar Shooting starts in Varanasi
नरगिस फाखरी, धीरज धूपर - फोटो : social media

बॉलीवुड में कुछ फिल्मों में काम करने के बाद सुर्खियों में आई नरगिस फाखरी अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी के चलते चर्चा में रहती हैं। उदय चोपड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट बटोरने वाली नरगिस फाखरी अब जल्द ही रुपहले पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। 'रॉकस्टार', 'मैं तेरा हीरो', 'हाउसफुल 3' और 'अजहर' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली नरगिस फाखरी बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'टटलूबाज' के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा किया है। चलिए जानते हैं नरगिस के साथ कौन आएगा नजर और कब शुरू होगी सीरीज की शूटिंग...

Nargis Fakhri To Make OTT Debut With Tatlubaaz Web Series starring Dheeraj Dhoopar Shooting starts in Varanasi
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी 'टटलूबाज' नाम की वेब सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सीरीज में नरगिस फाखरी के साथ टीवी के मशहूर अभिनेता, 'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर नजर आएंगे। इस वेब सीरीज में नरगिस फाखरी और धीरज धूपर के साथ अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल भी काम करती दिखाई देंगी। वेब सीरीज की कहानी वाराणसी के एक ठग कलाकार की जिंदगी के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो साजिश और रहस्य का जाल बुनता है।  

Nargis Fakhri To Make OTT Debut With Tatlubaaz Web Series starring Dheeraj Dhoopar Shooting starts in Varanasi
नरगिस फाखरी - फोटो : insta

हाल ही में नरगिस फाखरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद साफ पता लग रहा है कि वह वाराणसी में टटलूबाज की शूटिंग के लिए जा रही हैं। नरगिस ने तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, 'कौन जानता था कि सीमाएं लांघना इतना मजेदार हो सकता है। बनारस में ओटीटी सीरीज की शूटिंग।' टटलूबाज का निर्माण नाईन पीएम फिल्म्स द्वारा किया गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri)

विज्ञापन
विज्ञापन
Nargis Fakhri To Make OTT Debut With Tatlubaaz Web Series starring Dheeraj Dhoopar Shooting starts in Varanasi
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी की दुनिया में अपने डेब्यू के बारे में बात करते हुए नरगिस फाखरी काफी उत्सुक हैं। नरगिस ने कहा, 'ओटीटी लगातार विकसित हो रहा है और इसके मनमोहक कंटेंट ने मुझे इसकी दुनिया में कदम रखने के लिए मजबूर किया है। पहले फिल्मों में काम करने के बाद, एक सीरीज में काम करने का मौका मिलना मेरे लिए एक नया और उत्साहजनक अनुभव था।' टटलूबाज का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म एपिक ऑन पर होगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से प्रोजेक्ट की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।
Sandeep Singh: संदीप सिंह को शिवसेना से मिली सुरक्षा, 'टीपू सुल्तान' पर फिल्म बनाने की घोषणा पर मिली थी धमकी

विज्ञापन
Nargis Fakhri To Make OTT Debut With Tatlubaaz Web Series starring Dheeraj Dhoopar Shooting starts in Varanasi
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया

नरगिस फाखरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'तोरबाज' में देखा गया था। इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में थीं। उनके साथ इसमें संजय दत्त और राहुल देव जैसे कलाकारों ने काम किया था। इसके साथ ही उन्हें तेलुगु फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' में भी देखा गया था। वहीं अगर धीरज धूपर की बात करें तो वह आखिरी बार कलर्स टीवी के शो 'शेरगिल शेरगिल' में देखा गया था। 
Jailer Trailer: रिलीज हुआ 'जेलर' का ट्रेलर, दमदार एक्शन अवतार में रजनीकांत ने उड़ाईं दुश्मनों की धज्जियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed