फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून को लेकर गुस्से में नसीरुद्दीन शाह, बोले- हमें सरकार मजबूर कर रही है

Tue, 21 Jan 2020 01:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 21 Jan 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Naseeruddin Shah Spoke About citizen amendment act
naseeruddin shah - फोटो : you tube

नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन का कई बॉलीवुड सितारे समर्थन कर चुके हैं। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी इस कानून को लेकर गुस्से में हैं। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है।

Naseeruddin Shah Spoke About citizen amendment act
नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि सरकार लोगों को नागरिकता साबित करने के लिए मजबूर कर रही है। पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज को ही प्रमाण मानने से मना किया जा रहा है। ये दस्तावेज क्या नागरिकता का प्रमाण नहीं हैं?

Naseeruddin Shah Spoke About citizen amendment act
Naseeruddin Shah

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मेरे पास बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है और अब मैं इसे बनवा भी नहीं सकता। ये न होने के वजह से क्या हम सभी को बाहर कर देंगे। भारत में 70 साल रहने के बाद मैं खुद को भारतीय साबित नहीं कर पाया तो पता नहीं क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naseeruddin Shah Spoke About citizen amendment act
Naseeruddin Shah

इससे पहले एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि कि बड़े कलाकार राजनीतिक मामलों पर बोलने से कलाकार डरते हैं। न्होंने कहा, 'बॉलीवुड  में बहुत कम अभिनेता हैं जो वास्तव में राजनीतिक मामलों पर बोलते हैं। लेकिन कुछ यहां बोलने से डरते भी हैं, क्योंकि वे कई चीजों के खोने से डरते हैं। हालांकि, ऐसे कलाकार हैं जो वास्तव में अपनी आवाज उठा रहे हैं और मुझे लगता है कि बैकलैश का सामना करने का डर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।' उन्होंने यह भी कहा कि एक अभिनेता के राजनीतिक दर्शन को उनके द्वारा चुनी गई फिल्मों से पहचाना जा सकता है।

EXCLUSIVE: आखिरकार सलमान ने मंजूर किया ‘पति’ बनना, करीबी निर्देशक ने किया पूरी खबर का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed