फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या को याद कर रहीं नताशा स्टेनकोविक, बेटे के तीन महीने होने पर अभिनेत्री ने साझा की तस्वीर

Sat, 31 Oct 2020 12:23 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 31 Oct 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Natasa stankovic shares cute photos of son agastya and she missed hardik pandya
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं जबकि नताशा स्टेकोविक घर पर ही हैं। वो अपने बेटे अगस्त्य के साथ वक्त बिता रही हैं। नताशा अक्सर बेटे के साथ की तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि अगस्त्य तीन महीने का हो चुका है।

Natasa stankovic shares cute photos of son agastya and she missed hardik pandya
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__

हार्दिक और नताशा के लाडले अगस्त्य का जन्म 30 जुलाई 2020 को हुआ था। अब वो ठीक तीन महीने का हो चुका है। इस मौके को नताशा ने खास अंदाज में सेलिब्रेट भी किया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर केक की तस्वीर साझा की जिसे उन्होंने अगस्त्य के तीन महीने पूरे होने पर काटा।

View this post on Instagram

We miss you @hardikpandya93 ❤️ 🎂 @thebakersden_ 😻

A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on

Natasa stankovic shares cute photos of son agastya and she missed hardik pandya
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__

तस्वीर के साथ नताशा ने कैप्शन में लिखा- 'हम तुम्हें याद कर रहे हैं हार्दिक पांड्या।' जवाब में हार्दिक पांड्या ने लिखा कि 'मैं भी तुम दोनों को बहुत याद कर रहा हूं।'
 
View this post on Instagram

Agastya 🧡 #3months @hardikpandya93

A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Natasa stankovic shares cute photos of son agastya and she missed hardik pandya
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__

इससे पहले नताशा ने अगस्त्य के साथ एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो उसके साथ मस्ती करती नजर आईं। वीडियो में अगस्त्य बार बार नताशा की नाक पकड़ने की कोशिश करता दिखा। मां बेटे के बीच का यह रिश्ता देखते ही बनता है। नताशा ने वीडियो के साथ कैप्शन में हार्ट वाला इमोजी साझा किया।

विज्ञापन
Natasa stankovic shares cute photos of son agastya and she missed hardik pandya
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__

गौरतलब है कि 2020 की शुरुआत में हार्दिक और नताशा ने सगाई का एलान किया था। हार्दिक ने दुबई में नताशा को प्रपोज किया था और सगाई की अंगूठी पहनाई थी। इसी साल 30 जुलाई को नताशा ने बेटे को जन्म दिया। हार्दिक अक्सर बेटे के साथ की तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed