{"_id":"5eca782a8ebc3e908b260f4b","slug":"national-brother-s-day-2020-in-hindi-these-celebrities-are-sibling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Brother's Day 2020: बॉलीवुड सितारों के ये हैं मशहूर भाई, एक तो नवाब खानदान से रखते हैं ताल्लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Brother's Day 2020: बॉलीवुड सितारों के ये हैं मशहूर भाई, एक तो नवाब खानदान से रखते हैं ताल्लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 24 May 2020 07:36 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज ब्रदर्स डे मनाया जा रहा है। हर रिश्ते की अपनी अहमियत होती है। इसी तरह भाई- बहन या फिर भाई- भाई का रिश्ता भी बेहद खास होता है। ब्रदर्स डे मनाने के पीछे यही वजह है कि अपनों को ये बता सकें कि वो हमारे लिए कितना मायने रखते हैं। बॉलीवुड की बात करें तो यहां ऐसे कई सितारे हैं जो रिश्ते में भाई लगते हैं। ब्रदर्स डे के मौके पर चलिए उन सितारों के बारे में बताते हैं।
2 of 6
सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
भाई की बात हो तो जाहिर है सबसे पहले बॉलीवुड के 'भाई' यानी सलमान खान का जिक्र होगा। सलमान के अलावा उनके भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। सोहेल और अरबाज के करियर को आगे बढ़ाने में सलमान ने पूरा साथ दिया है।
3 of 6
करीना कपूर और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर और रणबीर कपूर चचेरे भाई-बहन हैं। दोनों आज इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। करीना और रणबीर साथ में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे, जहां दोनों ने खूब मस्ती की थी। करीना और रणबीर एक दूसरे के काफी करीब हैं ऐसे में दोनों एक दूसरे की खिंचाई करने में भी पीछे नहीं रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सैफ अली खान और सोहा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान और सोहा अली खान सगे भाई बहन हैं। किसी भी त्योहार या कार्यक्रम के मौके पर सोहा को अक्सर सैफ के घर पर देखा जाता है। सोहा की करीना के साथ भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।
विज्ञापन
5 of 6
जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर- श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर भाई-बहन लगते हैं। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे अर्जुन कपूर हैं। अर्जुन कपूर अपनी दोनों बहनों जान्हवी और खुशी का बेहद ख्याल रखते हैं। वो उन्हें करियर से जुड़ी सलाह भी देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।