हर साल जून के पहले रविवार को नेशनल कैंसर सर्वाइवर्स डे मनाया जाता है। इस साल 2020 में ये दिन सात जून को मनाया गया। कैंसर एक ऐसी घातक बीमारी है जिससे देश में बड़ी संख्या में मौत होती हैं। इससे लोगों को जागरुक करने की भी कोशिश समय- समय पर की जाती रही है। इस बीमारी से आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो इस बीमारी का शिकार हुए हैं। लेकिन इन सितारों ने हिम्मत, हौसले और जज्बे से कैंसर से जंग जीत ली। नेशनल कैंसर सर्वाइवर्स डे के मौके पर जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने कैंसर से जंग जीतकर खुद को एक बार फिर से स्थापित किया है।
National Cancer Survivors Day: कैंसर को मात दे चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, सोनाली बेंद्रे से मनीषा कोइराला तक ने जीती जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीसा रे
बॉलीवुड अभिनेत्री लीसा रे ने साल 2001 में फिल्म 'कसूर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म से लीसा ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन साल 2009 में लीसा रे 'मल्टीपल माइलोमा' नाम के कैंसर से डाइग्नोज हुईं। यह एक रेयर कैंसर है जो कम ही लोगों में पाया जाता है। साल 2010 में लीसा ने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवाकर इस कैंसर से खिलाफ जंग जीत ली। लेकिन आज भी उनका इलाज जारी है, और वो सिर्फ जूस, स्मूदीज और सब्जियां ही खाती हैं।
सोनाली बेंद्रे
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे साल 2019 में हाई ग्रेड कैंसर से डाइग्नोज हुई थीं। सोनाली ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। सोनाली के इस पोस्ट के बाद से उनके प्रशंसक काफी निराश हो गए थे। जिसके बाद न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला और उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली।
ताहिरा कश्यप
कैंसर से जंग लड़ने वाली सेलिब्रिटीज में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी शामिल हैं। आमतौर पर जहां लोग इस बीमारी को छुपाने की कोशिश करते हैं लेकिन ताहिरा ने सोशल मीडिया पर अपनी कैंसर सर्जरी से लेकर बाल्ड लुक तक वाली तस्वीरें साझा कीं। ताहिरा ने बड़ी ही जिंदादिली और हिम्मत से कैंसर के साथ लड़ाई की और जीत भी हासिल की। बता दें कि ताहिरा को ब्रैस्ट कैंसर था।
मनीषा कोइराला
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर का पता चला था। इसके बाद करीब 6 महीने तक मनीषा का अमेरिका में इलाज चला। मनीषा ने अपनी इच्छाशक्ति और हिम्मत के बल पर कैंसर जैसी बीमारी से जंग जीत ली। कैंसर की बीमारी से लड़ने के बाद मनीषा ने एक किताब भी लिखी जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताया। इस किताब का नाम है, 'Healed: How Cancer Gave Me A New Life'.
पढ़ें: बेटे आर्यन के साथ किंग खान ने खेला फुटबॉल, वीडियो में दिख रही इस अभिनेत्री को पहचाना क्या?