फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवा दिवस 2020: बिना गॉडफादर के इन एक्टर्स ने बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

Tue, 12 Jan 2021 05:24 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 12 Jan 2021 05:24 AM IST
विज्ञापन
National Youth Day 2021 Know About Bollywood Young Actors Who Made A Mark Without God Father
विकी कौशल, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना - फोटो : File Photo

12 जनवरी 1863 को कोलकाता में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का जीवन प्रेरणादायक रहा है। वो अपनी युवावस्था से ही लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए थे। आज भी हर क्षेत्र के युवा, स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हैं। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा है। ऐसे में इस आर्टिकल में आपको बताते हैं ऐसे युवा अभिनेताओं के बारे में जिनका करियर लोगों के लिए प्रेरणादायक बन गया।

National Youth Day 2021 Know About Bollywood Young Actors Who Made A Mark Without God Father
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने अपनी पहली फिल्म से ही ये जाहिर कर दिया था कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं। आयुष्मान ने 2012 में फिल्म 'विकी डोनर' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आयुष्मान ने मसाला फिल्म से अधिक जरा हटकर फिल्मों पर फोकस किया और आज आयुष्मान कामयाब एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। 'विकी डोनर' के अलावा 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान', 'बाला' और 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्मों से आयुष्मान ने खुद को हर बार साबित किया है । बता दें कि आयुष्मान के खाते में कई अवॉर्ड्स भी हैं, जिसमें कई नेशनल अवॉर्ड्स भी शामिल है।

National Youth Day 2021 Know About Bollywood Young Actors Who Made A Mark Without God Father
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजकुमार राव
राजकुमार राव बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल है जिनकी मेहनत का रंग लंबे वक्त के बाद निखर कर आया। राजकुमार ने साल 2010 में फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि न ही फिल्म को सफलता मिली और न ही राजकुमार किसी की नजरों में आए। लेकिन राजकुमार ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे उन्हें पहचान मिलने लगी। 'स्त्री', 'शाहिद', 'ओमार्टा' और 'न्यूटन' सहित कई फिल्मों से राजकुमार ने सभी का दिल जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Youth Day 2021 Know About Bollywood Young Actors Who Made A Mark Without God Father
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने काफी कम वक्त में ही ही बड़ा मुकाम बना लिया है। आज के वक्त में रणवीर सिंह न सिर्फ अपनी जोरदार एक्टिंग बल्कि साथ ही साथ अपने अजीबोगरीब पहनावे के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि इन दोनों बातों के साथ ही जो बात रणवीर को सुपरस्टार बनाती है वो है, अपने फैंस के लिए उनका प्यार। सोशल मीडिया से लेकर आम जीवन तक, रणवीर अपने फैंस के लिए प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।  बता दें कि रणवीर सिंह ने साल 2010 में 'बैंड बाजा बारात' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली फिल्म के साथ ही रणवीर सभी के दिलों में बस गए थे, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रणवीर की अपकमिंग फिल्म '83' है, जिसमें वो कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
National Youth Day 2021 Know About Bollywood Young Actors Who Made A Mark Without God Father
विकी कौशल  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विकी कौशल
विकी कौशल का सिनेमा से पुराना नाता रहा है। दरअसल काफी कम लोग इस बात को जानते हैं कि विकी कौशल फेमस स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल के बेटे हैं। विकी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अनुराग कश्यप को असिस्ट किया है। वहीं वो कुछ फिल्मों में साइड रोल में भी नजर आए, लेकिन बतौर मुख्य किरदार विकी कौशल के फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में फिल्म 'मसान' से हुई। मसान से विकी ने अपनी मासूमियत  से जहां सभी का दिल जीता तो वहीं किरदार में कुछ ऐसे जान डाली की हर किसी की जुबां पर चढ़ गए। साल 2019 विकी कौशल के फिल्मी करियर के लिए काफी खास रहा। 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' ने उन्हें हीरो बना दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed