दुनिया में सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या हमारे भारत देश में है। इसलिए भारत की तरक्की में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है। और इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड की उन युवा अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जो फिल्मों में हीरो पर भारी पड़ती हैं और खुद के दम पर फिल्म को हिट करवा देने की हिम्मत रखती हैं।
युवा दिवस 2021: हीरो पर भारी पड़ती हैं ये पांच अभिनेत्रियां, अपने दम पर हिट कराती हैं फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत
कंगना रणौत ने इमरान हाशमी के साथ साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। कंगना ने डेब्यू के साथ ही अपनी अदाकारी से ये साबित कर दिया था कि आने वाले वक्त में उनका सिक्का चलेगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही। कंगना ने लीग से हटकर अपनी ही तरीके की फिल्में की और सफलता का स्वाद चखा। क्वीन, मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी, तनु वेड्स मनु, फैशन, काइट्स, सिमरन और रिवॉल्वर रानी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। कंगना दो बार राष्ट्रीय पुस्कार जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने साल 2006 में कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने अपना डेब्यू शाहरुख खान के साथ साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से किया था। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला और दीपिका रातोंरात स्टार बन गईं। लेकिन दीपिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, इस फेम को बनाकर रखना और दीपिका इस कसौटी पर भी खरी उतरीं। पीकू, कॉकटेल, पद्मावत, चेन्नई एक्सप्रेस, तमाशा और लव आजकल जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी को साबित किया। वहीं दीपिका का सफर सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहा। दीपिका ने हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाया है। वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्म संघर्ष से की थी। जब वह बड़ी हुईं तो साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से उन्होंने फिर से शुरुआत की। आलिया ने गली ब्वॉय, डियर जिंदगी, राजी और उड़ता पंजाब जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर साबित किया है। वह साल 2014 में फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी लिस्ट में थीं। इसके अलावा साल 2017 में फोर्ब्स एशिया द्वारा अंडर 30 की लिस्ट में भी उनका नाम था।
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलूगू फिल्म झुम्मंडी नादम से की थी। वहीं बॉलीवुड में पहली बार तापसी 2013 में फिल्म चश्मे बद्दूर में नजर आईं। हालांकि इस फिल्म से तापसी किसी भी नजरों में नहीं आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कोशिश जारी रखी। धीरे-धीरे तापसी की मेहनत बॉलीवुड में भी रंग लाने लगी और उन्होंने पिंक, बदला, मुल्क, सूरमा, मिशन मंगल, सांड की आंख और नाम शबाना सहित कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का दमखम दिखाया है। उन्होंने महिला शक्ति पर आधारित कई किरदार निभाए, जिन्हें काफी पसंद किया गया।