सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली ने साझा की जया बच्चन की थ्रोबैक तस्वीर, जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 09 Apr 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
Navya Nanda abhishek bachchan wishes happy birthday Jaya Bachchan's vintage pics
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन आज यानी नौ अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स और उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में अभिषेक बच्चन और उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी सोशल मीडिया पर जया बच्चन की पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

Trending Videos
Navya Nanda abhishek bachchan wishes happy birthday Jaya Bachchan's vintage pics
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन - फोटो : Social Media

अभिषेक ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,‘हैप्पी बर्थडे मां, लव यू।' अभिषेक के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड के कई सितारों ने कमेंट भी किया है। ऋतिक रोशन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे जया आंटी।' वहीं, एशा देओल लिखती हैं, 'हैप्पी बर्थडे, लव यू जया आंटी।' इनके अलावा बॉबी देओल और फराह खान सहित अन्य सितारों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Navya Nanda abhishek bachchan wishes happy birthday Jaya Bachchan's vintage pics
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने उनकी दो थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'नानी, आई लव यू। हैप्पी बर्थडे।' नव्या द्वारा साझा की गई इन तस्वीर पर जया बच्चन के फैन ने लिखा, 'हिंदी सिनेमा की सबसे क्लासिक आर्टिस्ट। उनमें सादगी के साथ साथ गजब का आत्मविश्वास है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह कितनी सुंदर हैं। हैप्पी बर्थडे और हमेशा खुश रहें।'

View this post on Instagram

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

Navya Nanda abhishek bachchan wishes happy birthday Jaya Bachchan's vintage pics
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन

बता दें कि जया बच्चन अपने फिल्मी करियर में बहुत सी फिल्में की हैं। उन्होंने साल 1963 में सत्यजीत रे की फिल्म 'महानगर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने लगातार गुड्डी, सिलसिला, अभिमान, जंजीर, चुपके-चुपके जैसी कई फिल्में की। हिंदी सिनेमा में उन्हें उनके योगदान के लिए कई सारे अवॉर्ड्स भी मिले। फिल्मों के साथ हीजया बच्चन राजनीति में भी सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
Navya Nanda abhishek bachchan wishes happy birthday Jaya Bachchan's vintage pics
जया बच्चन
गौरतलब है कि जया बच्चन का फिल्मी सफर बेहद सफल रहा था। उन्होंने अपने दौर में बेहतरीन फिल्में की थीं। उनके अभिनय के लोग कायल थे। तो वहीं उनका राजनीतिक जीवन भी सफल रहा है। हालांकि कई विवादों से भी उनका नाता अक्सर जुड़ा रहता है। इस समय जया बच्चन राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यभार सभाल रही हैं। वहीं फिल्मों से दूरी उन्होंने बच्चों के जन्म के बाद से ही बना ली थी। हालांकि बाद में भी वो कुछ फिल्मों में नजर आई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed