{"_id":"606ff660c769ce61e127fa88","slug":"when-amitabh-bachchan-kissed-jaya-bachchan-during-award-show-abhishek-bachchan-was-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अवॉर्ड शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने जया को कर लिया था किस, अभिषेक बच्चन हो गए थे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब अवॉर्ड शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने जया को कर लिया था किस, अभिषेक बच्चन हो गए थे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ, जया और अभिषेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की जोड़ी को पर्दे पर तो लोगों ने पसंद ही किया था। लेकिन असल जिंदगी में पति-पत्नी के रूप में भी लोग इन्हें खूब प्यार दिया। जया बच्चन ने अपने फिल्मी सफर के दौरान लोगों से खूब तारीफें बटोरी और आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर जया बच्चन सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महानायक पत्नी जया को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन का रिएक्शन देखने वाला था।
2 of 5
अमिताभ, जया
दरअसल वायरल हो रहा वीडियो लाइफ ओके के अवॉर्ड्स शो का है। जब शाहरुख खान होस्ट के रूप में अमिताभ बच्चन के अचीवमेंट्स गिनाते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं इस दौरान रेखा और जूही चावला भी बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। बैकग्राउंड में गाना चल रहा है 'अरे दीवानों मुझे पहचानो' तभी अमिताभ बच्चन अपना अवॉर्ड लेकर जया और अभिषेक के पास बैठते हैं।
3 of 5
अमिताभ और जया बच्चन
जया बच्चन बिग बी को विश करने के लिए उनके करीब आती हैं और दोनों एक दूसरे को किस करते हैं। अचानक ऐसा होने से अभिषेक बच्चन दंग रह जाते हैं और इस पर अमिताभ अभिषेक को भी किस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया की मुलाकात फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर हुई थी जिसमें दोनों ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। फिल्म 'बावर्ची' के सेट पर जिसमें जया भादुड़ी और राजेश खन्ना साथ काम कर रहे थे, वहां पर भी अमिताभ जया से मिलने लगातार जाते थे और इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ा।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके खाते में कई फिल्में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ब्रम्हास्त्र और झुंड तो पहले से ही शामिल थी और अब इस कड़ी में फिल्म द इंटर्न का नाम भी जुड़ गया है। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले बिग बी और दीपिका फिल्म पीकू में काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।