फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हम जैसों को भी हीराे बनाने लगे हैं प्रोड्यूसर: नवाजुद्दीन सिद्दीकी 

Wed, 14 Sep 2016 11:25 AM IST
अमित कर्ण। अमर उजाला, मुंबई।।
अमित कर्ण। अमर उजाला, मुंबई।। Updated Wed, 14 Sep 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
nawajuddin siddiqui exclusive interview

इन दिनों फिल्म निर्माता आम चेहरे-मोहरे वालों को भी बतौर हीरो लॉन्‍च कर रहे हैं। गुजरे जुम्मे को रिलीज हुई फ्रीकी अली में नवाजुद्दीन सिद्दीकी हीरो थे। उनके अलावा इरफान भी जज्बा और मदारी समेत कई फिल्मों में हीरो के तौर पर नजर आ चुके हैं। नवाज इस तब्दीली को इंडस्ट्री के अच्छे दिन आने की तरह मानते हैं। वे मानते हैं कि बहुत जल्द उन जैसों को भी विशुद्ध हीरो वाले रोल मिलने लगेंगे।

रोमांस पर भी होगा राज हमारा: नवाजुद्दीन सिद्दीकी 

nawajuddin siddiqui exclusive interview

फ्रीकी अली बनी मिसाल

नवाज कहते हैं, सोहेल खान ने अपने बैनर में उन्हें हीरो बनाया, जिनकी कोई इमेज नहीं है,जो बहरूपिया है। इसकी वजह स्क्रिप्ट की डिमांड रही। दूसरी चीज यह कि इंडस्ट्री इन दिनों प्रयोग से गुजर रही है। सितारे लीक से हटकर बनी फिल्में चुन रहे हैं। मसलन शाहरुख, इम्तियाज अली और आनंद एल राय के संग काम करने लगे हैं। हम जैसे कलाकारों को बड़े स्केल की फिल्मों में बाइज्जत बढ़िया रोल मिलने लगे हैं। सोहेल भाई जिस तरीके से फ्रीकी अली बनाना चाहते थे, वहां हम जैसे कलाकार फिट बैठे। लोगों ने हमें भरपूर प्यार दिया। 

रोमांस पर भी होगा राज हमारा: नवाजुद्दीन सिद्दीकी 

nawajuddin siddiqui exclusive interview

सिर्फ लंचबॉक्स जैसी ही नहीं करनी

मुझसे पहले इरफान मेन लीड हीरो के तौर पर आ रहे हैं। हम सबका भविष्य उज्जवल है। फ्रीकी अली के बाद से मुझ जैसे आम चेहरे-मोहरे वाले को भी लोग हीरो के तौर पर पेश करने को तैयार हैं। वह भी ऐसी फिल्म, जो नाच-गाने से लेकर गोल्फ, रोमांस तक सब कुछ से लैस है। साथ ही उसे इंडस्ट्री के सलमान खान जैसे क्रीम लोग सबके सामने लेकर आए। मैंने भी खुद को लचीला बनाए रखा है। यह जिद नहीं है कि सिर्फ द लंचबॉक्स जैसी फिल्में ही करनी हैं। कमर्शियल फिल्मों का अपना मजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोमांस पर भी होगा राज हमारा: नवाजुद्दीन सिद्दीकी

nawajuddin siddiqui exclusive interview

जबरदस्ती रोमांस नहीं किया
 
रील लाइफ रोमांस के मामले में भी मेरी किस्मत अच्छी रही है। 'मांझीः द माउंटेनमैन' में मेरे किरदार का बड़ा जुनूनी किस्म का प्यार था। गैंग्स ऑफ वासेपुर में अलग तरह का रोमांस था। नटखट और रौब से लैस। अच्छी बात यह रही है कि मेरी किसी  फिल्म में इरादतन रोमांस का तड़का नहीं डाला गया। पेड़ के चारों ओर गोल-गोल घूम कर हीरोइन से इश्क का इजहार नहीं किया। 

विज्ञापन

रोमांस पर भी होगा राज हमारा: नवाजुद्दीन सिद्दीकी

nawajuddin siddiqui exclusive interview

दबंग3 पर बात नहीं हुई

मैं खान तिकड़ी के संग बतौर कलाकार काम कर चुका हूं। सोहेल खान के डायरेक्‍शन में काम कर लिया। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अरबाज खान के निर्देशन में दबंग3 में भी हूं। यह उनका फैसला होगा। वे अगर मुझे उस फिल्म में मौका देते हैं तो मैं जरूर करना चाहूंगा। वह बहुत बड़ी फ्रेंचाइज है। वैसे भी वह फिल्म अभी रायटिंग के स्टेज पर ही है तो उस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed