फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin: 'द केरल स्टोरी' पर अपने पुराने बयान से नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मारी पलटी, मीडिया पर मढ़ दिया आरोप

Fri, 26 May 2023 04:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 26 May 2023 04:50 PM IST
सार

'द केरल स्टोरी' पर दिए अपने पुराने बयान से नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पलटी मार ली है। साथ ही मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाते नजर आए हैं।
 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui clarifies his statement on The Kerala Story ban Jogira Sara Ra Ra actor has now said this
नवाजुद्दीन सिद्दीकी- द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

5 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म रिलीज के बाद भी इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। आम लोग, राजनेता समेत मनोरंजन जगत की नामचीन हस्तियां भी इसे लेकर अपने विचार रखती देखी गई हैं। इसी में एक नाम 'जोगीरा सारा रा रा' के एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी है। नवाज को लेकर बीते दिन खबर आई कि उन्होंने 'द केरल स्टोरी' के बैन का समर्थन किया है। हालांकि, अब एक्टर इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़कर ट्वीट के जरिए अपनी भड़ास निकालते नजर आए हैं। 

Nawazuddin Siddiqui clarifies his statement on The Kerala Story ban Jogira Sara Ra Ra actor has now said this
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी शुक्रवार को एक ट्वीट कर मीडिया से झूठी खबरों को फैलाने पर रोक लगाने का आग्रह करते नजर आए हैं। एक्टर ने साफ किया है कि वह कभी नहीं चाहते थे कि किसी फिल्म पर बैन लगाया जाए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कृपया कुछ व्यूज और हिट पाने के लिए झूठी खबरें फैलाना बंद करें, इसे सस्ती टीआरपी कहते हैं। मैंने कभी नहीं कहा और मैं कभी नहीं चाहूंगा कि किसी फिल्म पर कभी भी प्रतिबंध लगे।'

Nawazuddin Siddiqui clarifies his statement on The Kerala Story ban Jogira Sara Ra Ra actor has now said this
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बड़े अक्षरों में आगे जोड़ा, 'फिल्मों पर प्रतिबंध लगाना बंद करो। फेक न्यूज फैलाना बंद करो!!!' हालांकि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ट्वीट में यह साफ नहीं किया है कि वह किस फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं। वहीं, एक्टर ने पहले 'द केरल स्टोरी' के बैन पर बात की थी। नवाजुद्दीन ने एक न्यूज पोर्टल से कहा था कि अगर कोई फिल्म या उपन्यास किसी को ठेस पहुंचा रहा है तो यह गलत है। उन्होंने कहा कि हम फिल्में दर्शकों या उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाते हैं।

Yogita Bihani: 'द केरल स्टोरी' को प्रोपेगेंडा फिल्म कहने वालों को योगिता ने दिया जवाब, बोलीं- इसका विषय ऐसा...

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui clarifies his statement on The Kerala Story ban Jogira Sara Ra Ra actor has now said this
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन ने कहा था कि फिल्मों को लोगों के बीच सामाजिक सद्भाव और प्रेम को बढ़ावा देना चाहिए और कहा कि इसका प्रचार करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी फिल्म में लोगों को तोड़ने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की ताकत है तो यह बेहद गलत है। नवाज ने कहा, 'हमें इससे दुनिया को जोड़ना है, तोड़ना नहीं है।'

Raveena Tandon: 'कभी तकरार कभी प्यार', रवीना टंडन ने किया सलमान खान-करिश्मा कपूर के साथ अपने रिश्ते का खुलासा

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui clarifies his statement on The Kerala Story ban Jogira Sara Ra Ra actor has now said this
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुदीप्तो सेन के जरिए निर्देशित और विपुल शाह द्वारा निर्मित अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज से पहले से ही विवादों की मार झेल रही है। आईएसआईएस द्वारा भारतीय महिलाओं के जबरन धर्म परिवर्तन पर आधारित इस फिल्म पर प्रचार और इस्लाम विरोधी होने का आरोप लगाया गया है। बावजूद इसके मूवी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अबतक सिनेमाघरों में छाई हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed