फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के ऐसे किरदारों की वजह से उनका परिवार होता था शर्मिंदा, पिता ने घर बुलाने से कर दिया था इनकार

Fri, 10 Apr 2020 03:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 10 Apr 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui reveal his father get upset when I did small   roles before Gangs of Wasseypur
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। फिल्म इंडस्ट्री से किसी भी तरह का संबंध न होने पर बॉलीवुड में पहचान कायम करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। पहचान बनाने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मों में कुछ मिनट तक के रोल भी किए। फिल्मों में छोटे रोल को लेकर अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया है कि उऩकी पिता उनसे काफी गुस्सा हो गए थे। 

Nawazuddin Siddiqui reveal his father get upset when I did small   roles before Gangs of Wasseypur
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Netflix

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एक मनोरंजन वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर के बारे में ढेर सारी बाते कीं। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि फिल्मों में छोटे रोल करने से उनके पिता उनसे काफी गुस्सा हो गए थे। उन्होंने कहा कि, 'मेरे छोटे रोल करने पर मेरे पिता काफी गुस्सा और निराश होते थे। वह हमेशा कहते थे कि मैं छोटे रोल क्यों करता हूं।' 

Nawazuddin Siddiqui reveal his father get upset when I did small   roles before Gangs of Wasseypur
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा, मेरे छोटे रोल को देखकर मेरे पिता ने मुझे घर आने से मना कर दिया। क्योंकि उन्हें लगता था कि छोटे रोल करना परिवार के लिए शर्मिंदगी की बात है। पड़ोसी फिल्में देखकर हमेशा मेरे पिता को बोलते थे कि आपका बेटा मार खा रहा है। और पिता को लगता था कि मैं असलियत में मार खा रहा हूं। इसलिए उन्होंने मुझे इस तरह के रोल करने से मना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui reveal his father get upset when I did small   roles before Gangs of Wasseypur
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे संघर्ष के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी को असली पहचान साल 2012 में अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 से मिली। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैजल खान के किरदार को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद उन्होंने पिता से पूछा था कि उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 देखी या नहीं।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui reveal his father get upset when I did small   roles before Gangs of Wasseypur
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : file photo

आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से पहले बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए थे। उन्होंने साल 1999 में फिल्म सरफरोश में आतंकवादी का रोल किया था। जो कुछ ही मिनट का था। इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में चोर का किरदार किया। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक फ्राइडे, एक चालीस का लास्ट लोकल जैसी फिल्मों में छोटे रोल किए। 


पढ़ें: ए आर रहमान के बाद अब इस फिल्मकार का 'मसकली 2.0' पर फूटा गुस्सा, कहा- 'ऐसे गाने सुनना बंद करो'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed