अपनी दमदार एक्टिंग से मशहूर होने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर अपनी पत्नी की जासूसी कराने के आरोप लग रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से पत्नी आलिया सिद्दीकी के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई।
पत्नी की जासूसी का लगा आरोप तो तिलमिला उठे नवाजुद्दीन, कर डाला ये ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ देर पहले ही नवाज ने ट्वीट कर अपने ऊपर लग रहे आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने बेटी के साथ कुछ फोटो शेयर कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नवाज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया।
उन्होंने लिखा, 'पिछली शाम मैं अपनी बेटी को उसका स्कूल प्रोजेक्ट हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर जेनरेटर बनाने में मदद कर रहा था। प्रोजेक्ट एग्जिबिशन के लिए आज सुबह स्कूल गया। मुझे हैरानी है कि मीडिया ने मुझसे कुछ बेकार के आरोपों को लेकर सवाल पूछे। यह घृणित है।'
Last evening, I was helping my daughter to prepare her school project Hydroelectric Power Generator & went to her school this morning for Project Exhibition.
To my surprise the media had questions about some random allegations on me #Disgust pic.twitter.com/APPaEK373q
बता दें कि कॉल डेटा रिकॉर्ड CDR मामले में हुए खुलासे के बाद नवाज का नाम भी सामने आया है। खबरों के मुताबिक, नवाज को अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं था और उन्होंने उनके पीछे महिला जासूस लगा रखी थी। इतना ही नहीं नवाज अपने वकील के जरिए पत्नी के मोबाइल की पूरी जानकारी जुटाया करते थे।
इस काम में उनके वकील रिजवान सिद्दीकी मदद कर रहे थे। इस मामले का खुलासा जासूस रजनी पंडित ने किया है। रजनी ने बताया, 'नवाज अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिये ये सब करा रहे थे। पत्नी आलिया के फोन को स्नूप किया जा रहा था। साथ ही वो इस बात पर नजर रख रहे थे कि वो कब किससे बातें करती हैं।' CDR मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।