{"_id":"5a6c5aa74f1c1b92268b69fa","slug":"nawazuddin-siddqui-told-he-does-not-like-dacing-in-jaipur-literature-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में नवाजुद्दीन बोले- 'कभी सोचा नहीं था फिल्मों में ऐसा भी करना पड़ेगा' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में नवाजुद्दीन बोले- 'कभी सोचा नहीं था फिल्मों में ऐसा भी करना पड़ेगा'
Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nawajuddin Siddqui
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दुनिया में शुमार हुए एक और मंझे हुए कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दकी ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शिरकत की जहां उन्होंने ये बताया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे फिल्मों में डांस भी करेंगे...
2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : ANI
बता दें कि नवाजुद्दीन अपनी आने वाली फिल्म 'मंटो' को लेकर चर्चा ही कर रहे थे कि बातों-बातों में उन्होंने अपनी इस सच्चाई से भी पर्दा उठा दिया। फिल्म 'मंटो' को नंदिता दास डायरेक्ट कर रही हैं जो कि नवाज के साथ फेस्टिवल में मौजूद थीं। ऐसे में दोनों ने मिलकर फिल्म 'मंटो' के कुछ पलों को शेयर किया।
3 of 5
nawajuddin siddiqui
नवाज ने बताया ने कि 'मंटो' एक सच्चे इंसान थे और हमेशा सच पर ही लिखते थे। जो समाज में उन्हें दिखता था वे कलम से किताब पर उतार देते थे। उन्होंने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। लेकिन अभी भी उनके अंदर मंटो का किरदार समाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नवाजुद्दीन, नंदिता दास
- फोटो : File Pic
नवाज ने ये भी बताया कि वे ज्यादा झूठ नहीं बोलते थे लेकिन मुंबई आने के बाद लोगों को नया-नया झूठ बनाकर बोलता देख वे भी वैसे हो गए। 'मंटो का मेरे बचपन से बहुत जुड़ाव है। जब मैं सच बोलता था। मंटो को भी इसलिए ही महसूस कर पाया जैसे एक बच्चा होता है जो देखता है समझ में आता है वही बोलता है।'
विज्ञापन
5 of 5
nawajuddin siddiqui
इस बीच नवाज ने अपने दिल की एक बात और शेयर की, कि 'कमर्शियल फिल्मों में मेरा भी एक डांस नंबर रखने लगे हैं। हालांकि मुझे डांस नहीं आता। मैने कभी नहीं सोचा था कि फिल्मों में डांस भी करूंगा। लेकिन कमर्शियल फिल्मों में पैसा ज्यादा है।' बता दें कि नवाज ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' में डांस किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।