{"_id":"5a6c53d54f1c1b87268b69f8","slug":"r-madhavan-says-breathe-climax-will-leave-you-in-shock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ब्रीद' पर आर माधवन का बड़ा बयान, बोले - नहीं देखी होगी ऐसी सीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ब्रीद' पर आर माधवन का बड़ा बयान, बोले - नहीं देखी होगी ऐसी सीरीज
Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
R Madhavan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर माधवन इन दिनों वेब सीरीज 'ब्रीद' के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी इस सीरीज के ट्रेलर से जुड़े एक ऐसे सच के बारे में बताया है जिसे जानने के बाद आपको बिल्कुल यकीन नहीं होगा।
2 of 5
R Madhavan
ब्रीद का ट्रेलर कई दिनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। जिसे देखने के बाद सीरीज की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठे कि आखिर ट्रेलर में पूरी कहानी क्यों दिखाई गई इस बारे में जब माधवन से पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
3 of 5
breathe
माधवन ने कहा - 'ट्रेलर को देखने के बाद भले की लोग यह जान गए होंगे कि कातिल कौन है और वह क्यों मारता है..लेकिन मैं यह अभी भी कह सकता हूं कि इस सीरीज का आखिरी एपिसोड देखने के बाद लोग दंग रह जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
R Madhavan
इसके साथ ही माधवन ने कहा - 'जब ट्रेलर की तैयारी की जाती है तो यह पहले से पता होता है कि लोग यह सवाल सोच सकते हैं। इसे इसलिए दिखाया गया है क्योंकि यह मर्डर मिस्ट्री नहीं बल्कि एक थ्रिलर फिल्म है। दर्शकों को पता है कि हत्यारा कौन है लेकिन बहुत सारी चीजें अभी भी सामने आना बाकी हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
R Madhavan
आपको बता दें, 'ब्रीद' एक वेब सीरीज है जो 26 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं इसमें केवल 8 एपिसोड है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए लोगों को मारना शुरू कर देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेटे को बचाने के लिए हृदय प्रत्यारोपण की जरूरत होती है। माधवन के अलावा इस सीरीज में अमित साध मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।