फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस में एनसीबी ने दाखिल की चार्जशीट और गौहर खान के पिता का निधन, पांच खबरें

Sat, 06 Mar 2021 10:26 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 06 Mar 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
NCB files 12,000-page charge sheet in Sushant case and Gauhar Khan's father dies, five news
हजरतगंज पहुंचीं अपर्णा पुरोहित। - फोटो : amar ujala
उच्चतम न्यायालय ने आज यानी शुक्रवार को तांडव विवाद मामले में अमेजन प्राइम की इंडिया प्रमुख अपर्णा पुरोहित की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की और उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार को नोटिस भेजा। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल अपर्णा की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए यूपी सरकार को वेब सीरीज तांडव के लिए लखनऊ में दर्ज एफआईआर की जांच में अपर्णा से सहयोग करने के लिए कहा।



तांडव केस: सुप्रीम कोर्ट ने अपर्णा पुरोहित की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, यूपी सरकार को भेजा नोटिस
NCB files 12,000-page charge sheet in Sushant case and Gauhar Khan's father dies, five news
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने शुक्रवार यानी 3 मार्च को कोरोना वैक्सीन का डोज लिया है। हालांकि अभिनेता ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन मीडिया के कैमरे में कोरोना वैक्सीन सेंटर के बाहर स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सैफ अली खान के साथ कई और लोग भी नजर आए।

सैफ अली खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, अब तक ये बॉलीवुड सिलेब्स ले चुके हैं खुराक
NCB files 12,000-page charge sheet in Sushant case and Gauhar Khan's father dies, five news
तापसी पन्नू -मैथियास बोए - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और निर्देशक अनुराग कश्यप के घर और दफ्तर में आयकर विभाग के छापामारी के बाद एक्ट्रेस के फैंस चिंता में हैं। वहीं, अभिनेत्री तापसी पन्नू के इस कठिन समय में उनके ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बोए का भी सपोर्ट मिला है। उन्होंने अभिनेत्री के घर पर इनकम टैक्स रेड की आलोचना की है। मैथियास ने तापसी के घर पर पड़ी इनकम टैक्स की रेड पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा है, 'मैं खुद को परेशानी में फंसा हुआ पा रहा हूं, एक ओर तो मैं पहली बार बतौर कोच टीम इंडिया को रिप्रजेंट कर रहा हूं, वहीं दूसरी ओर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तापसी के घर रेड की है'।

 तापसी पन्नू के समर्थन में उतरे ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बोए, खेल मंत्री से मांगी मदद तो मिला ये जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
NCB files 12,000-page charge sheet in Sushant case and Gauhar Khan's father dies, five news
गौहर खान के पिता जफर अहमद - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan

अभिनेत्री गौहर खान के पिता जफर अहमद का शुक्रवार को इंतकाल हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके इंतकाल की जानकारी खुद गौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की फोटो शेयर कर एक भावुक नोट लिखा है। पिता की मौत के बाद से अभिनेत्री काफी टूट गई हैं और दुखी हैं। उन्होंने लिखा ‘मेरे हीरो, कोई पुरुष आपके जैसा नहीं हो सकता, मेरे पिता अब नहीं रहे, वो फरिश्ता हो गए हैं। अल्हमदोलिल्लाह। 

गौहर खान के पिता का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

विज्ञापन
NCB files 12,000-page charge sheet in Sushant case and Gauhar Khan's father dies, five news
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को विशेष एनडीपीएस अदालत में सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग मामले में आरोप पत्र दायर किए। सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और अन्य लोग इस मामले में आरोपी हैं। चार्जशीट में 33 अभियुक्तों और 200 गवाहों के बयान हैं। हार्ड कॉपी में 12,000 से अधिक पृष्ठ और डिजिटल प्रारूप में लगभग 50,000 पृष्ठ अदालत में पेश किए गए। इस मामले में कुल 38 आरोपी हैं। इनमें से 5 फरार हैं, जबकि NCB ने 33 लोगों को अब तक अरेस्ट किया है। 

सुशांत ड्रग मामले में एनसीबी ने दाखिल की चार्जशीट, रिया चक्रवर्ती समेत 33 आरोपी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed